Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»पाकिस्तान का अमेरिका से तेल भंडार पर समझौता, टैरिफ पर छूट की उम्मीद जताई
    दुनिया

    पाकिस्तान का अमेरिका से तेल भंडार पर समझौता, टैरिफ पर छूट की उम्मीद जताई

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 31, 2025Updated:July 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान और अमेरिका ने बुधवार रात वाशिंगटन में व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया है। इस पर पाकिस्तान ने टैरिफ में छूट मिलने की उम्मीद जताई है। हालांकि, पाकिस्तान ने इस व्यापार समझौते का विवरण नहीं दिया, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने पाकिस्तान के तेल भंडार को विकसित करने में मदद के उद्देश्य से इस समझौते का हवाला दिया है।

    डान अखबार की खबर के अनुसार पाकिस्तान के वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब टैरिफ पर बातचीत के लिए वाशिंगटन में हैं। उन्होंने बुधवार को वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों चर्चा भी की है। अमेरिका में पाकिस्तान दूतावास ने गुरुवार सुबह ‘एक्स’ पर ‘एक व्यापार समझौते’ को अंतिम रूप देने का जिक्र किया है। ट्रंप ने गुरुवार सुबह अपने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “हमने अभी-अभी पाकिस्तान के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत पाकिस्तान और अमेरिका अपने विशाल तेल भंडार को विकसित करने के लिए मिलकर काम करेंगे। हम उस तेल कंपनी की तलाश कर रहे हैं, जो इस साझेदारी का नेतृत्व करेगी।”

    डान के अनुसार दोनों पक्षों ने अभी तक ऐसी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की कि टैरिफ दर पर क्या सहमति बनी है, लेकिन पाकिस्तानी दूतावास ने कहा कि इस समझौते के परिणामस्वरूप टैरिफ में कमी आएगी। यह समझौता अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि राजदूत जैमीसन ग्रीर के बीच एक बैठक के दौरान हुआ। वाणिज्य सचिव जवाद पॉल और अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत रिजवान सईद शेख भी बैठक में मौजूद रहे।

    प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने समझौते को अंतिम रूप देने में ट्रंप की नेतृत्वकारी भूमिका के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है। आज सुबह विदेशमंत्री इशाक डार ने भी व्यापार समझौते की पुष्टि की, लेकिन उन्होंने कोई विवरण नहीं दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेसा कानून पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, पंचायत प्रतिनिधियों को दी गई जानकारी
    Next Article रांची सहित आसपास के इलाकों में हुई बारिश से लोगों की बढ़ी परेशानी
    shivam kumar

      Related Posts

      राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ पर संघीय सर्किट अपील न्यायालय में उठे सवाल, जजों ने आश्चर्य जताया

      August 1, 2025

      रूस में ऑनलाइन चरमपंथी सामग्री की तलाश भी पड़ेगी महंगी, विधेयक पर राष्ट्रपति पुतिन ने किए हस्ताक्षर

      August 1, 2025

      भारत पर लगाया गया 25 फीसदी अमेरिकी टैरिफ अब 7 अगस्त से प्रभावी होगा

      August 1, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य में युद्ध के दौरान लापरवाही या चूक की गुंजाइश नहीं : राजनाथ
      • बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी
      • अमेरिका की टैरिफ धमकियों को भारत ने किया नजरअंदाज, कहा- हमारा ध्यान ठोस एजेंडे पर
      • अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के विकास के लिए सरकार प्रयासरत : रिजिजू
      • काशी में प्रधानमंत्री शनिवार को करेंगे सौगातों की बारिश, 52 योजनाओं का होगा लोकार्पण व शिलान्यास
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version