Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»झारखंड कांग्रेस में बदलाव की आहट से सियासत गर्म
    विशेष

    झारखंड कांग्रेस में बदलाव की आहट से सियासत गर्म

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 6, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    विशेष
    केशव महतो कमलेश से खुश नहीं हैं पार्टी के कई दिग्गज, लॉबी एक्टिव!
    किसी आदिवासी नेता को कमान सौैंपने के मिल रहे हैं पुख्ता संकेत

    नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह।
    झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले पिछले साल अगस्त में झारखंड कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव किया था और पुराने नेता केशव महतो कमलेश को कमान सौंपी गयी थी। लेकिन 10 महीने के बाद एक बार फिर झारखंड कांग्रेस में बदलाव की आहट सुनी जा रही है। इस आहट के बाद कांग्रेस की अंदरूनी सियासत गर्म हो गयी है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान ने बदलाव का फैसला वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष के प्रति पनपे असंतोष के कारण किया है। केशव महतो कमलेश को पिछले साल अगस्त में प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। उस समय पार्टी को विधानसभा चुनाव लड़ना था और उसे झारखंड में सबसे ज्यादा आबादी वाले अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) मतदाताओं को आकर्षित करना था। नवंबर में हुए चुनाव में पार्टी को अच्छी कामयाबी मिली, लेकिन उसके बाद केशव महतो कमलेश के कई फैसलों पर संगठन के अंदर सवालिया निशान खड़ा होने लगा। स्वच्छ छवि का होने के बावजूद वह कई तरह के विवादों में घिरते चले गये और इसका नतीजा यह हुआ कि कांग्रेस के भीतर उनके खिलाफ एक प्रभावशाली खेमा तैयार हो गया। प्रदेश प्रभारी के राजू ने भी मौके की नजाकत को समझा है। इसके बाद ही प्रदेश कांग्रेस में बदलाव के आहट मिलने लगे हैं। इस बार कांग्रेस आलाकमान द्वारा झारखंड की कमान किसी सरना आदिवासी चेहरे को सौंपे जाने की संभावना है, जिसके लिए कई नामों की चर्चा हो रही है। क्या है झारखंड कांग्रेस में बदलाव की इस आहट के मायने और कौन हैं रेस में शामिल, बता रहे हैं आजाद सिपाही के विशेष संवाददाता राकेश सिंह।

    देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस की झारखंड प्रदेश इकाई में एक बार फिर उथल-पुथल मची है। इसका कारण पार्टी संगठन में बड़े बदलाव की आहट है। इस बात के पुख्ता संकेत मिल रहे हैं कि झारखंड कांग्रेस का सेनापति बदला जा रहा है और पार्टी आलाकमान ने इस बदलाव को हरी झंडी दे दी है। पार्टी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की जगह पर किसी नये नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जायेगा। इस बार किसी आदिवासी चेहरे पर पार्टी दांव खेल सकती है। इस संकेत के मद्देनजर प्रदेश के तमाम कांग्रेस नेता अपनी-अपनी गोलबंदी में जुट गये हैं। नेताओं ने दावेदारी पेश करनी भी शुरू कर दी है। इस बात के संकेत भी हैं कि इस बार आदिवासी में भी सरना तबके से आने वाले अदिवासी नेता को कमान सौंपी जा सकती है। झारखंड की वर्तमान सरकार में कांग्रेस के चारों मंत्री दलित, अल्पसंख्यक, ब्राह्मण और इसाइ (आदिवासी) कोटे से हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष और नेता विधायक दल ओबीसी समाज से है। इन पदों पर किसी भी सरना आदिवासी को जगह नहीं दी जा सकी है। ऐसे में कहा जा रहा है कि सरना आदिवासी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है, ताकि सामाजिक संतुलन कायम किया जा सके।

    केशव महतो कमलेश के खिलाफ माहौल
    वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश पुराने कांग्रेसी हैं। उन्हें पिछले साल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अगस्त में प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। अपने कार्यकाल के पहले तीन महीने तो कमलेश विधानसभा चुनाव में व्यस्त रहे। पार्टी ने चुनाव में कामयाबी तो हासिल की, लेकिन संगठनात्मक रूप से कुछ खास नहीं कर सकी। इसके बाद से कमलेश का कामकाज किसी भी नजरिये से संतोषजनक नहीं रहा है। पार्टी संगठन पूरी तरह निष्क्रिय है और सिवाय फीडबैक लिये जाने के अलावा कोई काम नहीं हुआ है। स्वच्छ छवि का होने के बावजूद कमलेश संगठन को सक्रिय नहीं कर पाये हैं। प्रदेश प्रभारी के राजू से अच्छे संबंध के बावजूद अपनी टीम का गठन तक उनसे नहीं हो सका है। इस बीच उन्होंने कई प्रखंड अध्यक्षों को मनमाने तरीके से हटा दिया, जिसका काफी विरोध हुआ। बाद में कमलेश को अपना फैसला वापस लेना पड़ा। इन सब कारणों से उनके खिलाफ एक माहौल तैयार हो गया।

    इस बार कई नेता कर रहे दावेदारी
    प्रदेश नेतृत्व में बदलाव के संकेत के बीच कांग्रेस के नेता अपनी-अपनी गोलबंदी में जुट गये हैं। केंद्रीय नेतृत्व समेत पार्टी के आला नेताओं से एक-एक कर मिल कर अपनी दावेदारी भी पेश कर रहे हैं। सरना आदिवासी नेताओं में विधायक राजेश कच्छप पर पार्टी दांव खेल सकती है। वर्तमान में झारखंड विधानसभा में वह पार्टी के उपनेता हैं। वह युवा हैं और लगातार दो बार से विधायक हैं। संगठन में निचले स्तर से उन्होंने शुरूआत की है। वहीं खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा भी इस रेस में हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को हराकर खूंटी से चुनाव जीता था। ऐसे में उन्हें इसका इनाम मिल सकता है। कांग्रेस के दो पूर्व अध्यक्ष सुखदेव भगत (वर्तमान सांसद) और प्रदीप बलमुचू भी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में हैं। पार्टी इनके नेतृत्व पर फिर से भरोसा जता सकती है और अनुभव का लाभ ले सकती है।

    दो बार से कार्यकारी अध्यक्ष ही बन रहे अध्यक्ष
    झारखंड कांग्रेस में दो बार से कार्यकारी अध्यक्ष को ही प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा रहा है। 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष रहे राजेश ठाकुर पहले प्रदेश अध्यक्ष बने। उनके बाद उस समय कार्यकारी अध्यक्ष रहे केशव महतो कमलेश वर्तमान में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। ऐसे में वर्तमान दावेदारों में कार्यकारी अध्यक्ष होने के नाते बंधु तिर्की का दावा मजबूत दिख रहा है।

    कमलेश को क्यों सौंपी गयी थी कमान
    झारखंड में आदिवासियों के बाद सबसे बड़ी संख्या ओबीसी की है। इस समुदाय का एक दर्जन से अधिक विधानसभा सीटों पर प्रभाव है। जनसंख्या के लिहाज से झारखंड में भूमिहार जाति (विशेष रूप से भूमिहार) की संख्या डेढ़ प्रतिशत से अधिक नहीं है। इसके बावजूद कांग्रेस नेतृत्व ने ओबीसी, एससी और एसटी के नेताओं की तुलना में उच्च जाति के नेताओं पर भरोसा किया था। उसका यह दांव विफल हो गया था। 2011 की जनगणना के अनुसार, झारखंड की आबादी में ओबीसी की हिस्सेदारी 46 प्रतिशत है, जबकि अनुसूचित जनजाति (एसटी) की हिस्सेदारी 26 प्रतिशत, अनुसूचित जाति (एससी) की हिस्सेदारी 12 प्रतिशत और सामान्य की हिस्सेदारी 16 प्रतिशत है। ऐसे में केशव महतो कमलेश को झारखंड प्रमुख बनाना कांग्रेस की सोची-समझी योजना थी।

    क्या है झारखंड कांग्रेस की चुनौती
    झारखंड कांग्रेस के सामने सबसे बड़ा चैलेंज अपनी संगठनात्मक कमजोरी को दूर करना ही है। लगातार दो विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन करनेवाली झारखंड कांग्रेस की हालत इन दिनों किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में पार्टी के भीतर मची उथल-पुथल और खेमेबंदी को खत्म करना किसी भी नेता के लिए आसान नहीं है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपहली बार फारबिसगंज होते हुए चलेगी श्रावणी स्पेशल ट्रेन, सांसद के प्रति रेल से जुड़े प्रतिनिधियों ने जताया आभार
    Next Article हिन्दुओं को जो बांटेगा वो खुद कट जाएगा : रामभद्राचार्य
    shivam kumar

      Related Posts

      पूरी तरह उफान पर है बिहार के मिथिलांचल का सियासी माहौल

      July 5, 2025

      बिहार में इस बार का बड़ा सवाल: कौन बनेगा सिकंदर

      July 3, 2025

      दुखद है टीएमसी नेताओं की असंवेदनशील टिप्पणियां

      July 2, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version