Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा के नामित सदस्यों की उपलब्धियों का उल्लेख कर उन्हें बधाई दी
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा के नामित सदस्यों की उपलब्धियों का उल्लेख कर उन्हें बधाई दी

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 13, 2025Updated:July 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा के लिए नामित चार प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपलब्धियों और योगदान का उल्लेख करते हुए उन्हें बधाई दी। यह जानकारी प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा की।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अधिवक्ता उज्ज्वल निकम का न्यायिक क्षेत्र में समर्पण अनुकरणीय है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों में अग्रणी भूमिका निभाई है और संविधान के मूल्यों को सशक्त करने की दिशा में कार्य किया है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि राष्ट्रपति ने उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया है।

    सी. सदानंदन मास्टर के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका जीवन साहस और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने उनके शिक्षा और सामाजिक सेवा क्षेत्र में योगदान की सराहना की और कहा कि वे युवा सशक्तिकरण के प्रति अत्यंत समर्पित हैं।

    हर्षवर्धन श्रृंगला को प्रधानमंत्री ने एक कुशल राजनयिक, विचारशील बुद्धिजीवी और रणनीतिक चिंतक बताया। उन्होंने कहा कि श्रृंगला का योगदान भारत की विदेश नीति को सुदृढ़ करने में उल्लेखनीय रहा है, विशेष रूप से जी20 की अध्यक्षता के दौरान उनकी भूमिका महत्त्वपूर्ण रही।

    डॉ. मीनाक्षी जैन की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने शिक्षा, साहित्य, इतिहास और राजनीतिक विज्ञान के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य किया है।

    उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्यसभा के लिए उज्ज्वल देवराव निकम, सी. सदानंदन मास्टर, हर्षवर्धन श्रृंगला और मीनाक्षी जैन को मनोनीत किया है।

    इनमें अधिवक्ता उज्ज्वल निकम को विशेष रूप से 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान जिंदा पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी अजमल कसाब को फांसी की सज़ा दिलाने में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। सी. सदानंदन मास्टर केरल के वरिष्ठ शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। हर्षवर्धन श्रृंगला भारत के पूर्व विदेश सचिव हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिग्गज अभिनेता और पूर्व राजनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन
    Next Article विधायक सरयू राय ने डीसी को लिखा पत्र
    shivam kumar

      Related Posts

      दिग्गज अभिनेता और पूर्व राजनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन

      July 13, 2025

      बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में मिले विदेशी नागरिक

      July 13, 2025

      मणिपुर में सुरक्षा बलों के अभियान में पांच उग्रवादी गिरफ्तार

      July 13, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • विधायक सरयू राय ने डीसी को लिखा पत्र
      • प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा के नामित सदस्यों की उपलब्धियों का उल्लेख कर उन्हें बधाई दी
      • दिग्गज अभिनेता और पूर्व राजनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन
      • पंत के रन आउट पर राहुल ने कहा-‘यह हम दोनों के लिए निराशाजनक था’
      • लॉर्ड्स टेस्ट में तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत-इंग्लैंड दोनों की पहली पारी 387 रनों पर समाप्त, केएल राहुल ने जड़ा शतक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version