Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिग्गज अभिनेता और पूर्व राजनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन
    देश

    दिग्गज अभिनेता और पूर्व राजनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 13, 2025Updated:July 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन हो गया है। उन्होंने 83 वर्ष की आयु में आज सुबह करीब 4 बजे अंतिम सांस ली। वे उम्र संबंधी कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है

    अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव के निधन से न सिर्फ साउथ भारतीय सिनेमा, बल्कि पूरी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है। आंध्र प्रदेश के कांकीपाडु में जन्मे श्रीनिवास एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता, डॉ. सीता राम अंजनेयुलु, एक जाने-माने चिकित्सक थे। हालांकि श्रीनिवास का झुकाव शुरू से ही अभिनय की ओर था। विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कॉलेज के दिनों में थिएटर के प्रति अपने जुनून को जीवित रखते हुए स्टेट बैंक में नौकरी भी की, लेकिन अभिनय का प्रेम इतना गहरा था कि वे जल्द ही रंगमंच और फिर सिनेमा की दुनिया में पूरी तरह रम गए।

    भारतीय सिनेमा के चमकते सितारे कोटा श्रीनिवास राव का फिल्मी और राजनीतिक सफर एक प्रेरणा की मिसाल है। वे ऐसे कलाकार थे, जिन्होंने न सिर्फ पर्दे पर अभिनय का जादू बिखेरा, बल्कि थिएटर, राजनीति और निजी जीवन में भी चुनौतियों को स्वीकार कर उन्हें अपना जीवन दर्शन बना लिया। वर्ष 1999 से 2004 तक उन्होंने विजयवाड़ा ईस्ट सीट से आंध्र प्रदेश विधानसभा में विधायक भी रहे थे। एक सच्चे जनप्रतिनिधि और समर्पित अभिनेता के रूप में श्रीनिवास ने समाज के विविध पहलुओं को नज़दीक से देखा और उन्हें अपनी अदाकारी के माध्यम से सजीव रूप में प्रस्तुत किया। उनका सफर, संघर्षों से भरा होते हुए भी असाधारण उपलब्धियों से सजा रहा।

    कोटा श्रीनिवास राव को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री सहित राज्य के प्रतिष्ठित नंदी पुरस्कार समेत कई बड़े सम्मान प्राप्त हुए। अपने चार दशकों से भी लंबे करियर में उन्होंने 700 से अधिक फिल्मों में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। महेश बाबू, जूनियर एनटीआर, प्रभास और अल्लू अर्जुन जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम करते हुए उन्होंने हर पीढ़ी के दर्शकों को प्रभावित किया। अपने हर किरदार में पूरी तरह डूब जाने की उनकी कला ने उन्हें खास बनाया। सिर्फ तेलुगु सिनेमा ही नहीं, श्रीनिवास ने कई हिंदी फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ी। सरकार, डार्लिंग, बागी और लक जैसी फिल्मों में उनका अभिनय आज भी याद किया जाता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंत के रन आउट पर राहुल ने कहा-‘यह हम दोनों के लिए निराशाजनक था’
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा के नामित सदस्यों की उपलब्धियों का उल्लेख कर उन्हें बधाई दी
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा के नामित सदस्यों की उपलब्धियों का उल्लेख कर उन्हें बधाई दी

      July 13, 2025

      बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में मिले विदेशी नागरिक

      July 13, 2025

      मणिपुर में सुरक्षा बलों के अभियान में पांच उग्रवादी गिरफ्तार

      July 13, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • विधायक सरयू राय ने डीसी को लिखा पत्र
      • प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा के नामित सदस्यों की उपलब्धियों का उल्लेख कर उन्हें बधाई दी
      • दिग्गज अभिनेता और पूर्व राजनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन
      • पंत के रन आउट पर राहुल ने कहा-‘यह हम दोनों के लिए निराशाजनक था’
      • लॉर्ड्स टेस्ट में तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत-इंग्लैंड दोनों की पहली पारी 387 रनों पर समाप्त, केएल राहुल ने जड़ा शतक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version