Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील की सफल यात्रा के बाद नामीबिया रवाना
    दुनिया

    प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील की सफल यात्रा के बाद नामीबिया रवाना

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ब्रासीलिया (ब्राजील)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में विमान से अफ्रीकी देश नामीबिया के लिए रवाना हो गए। इससे पहले प्रधानमंत्री की ब्राजील की यादगार यात्रा रियो डी जेनेरियो में सफल 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और ब्रासीलिया की राजकीय यात्रा के साथ पूरी हुई। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पोस्ट पर यह जानकारी साझा की।

    भारत और ब्राजील आतंकवाद से निपटेंगे
    विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) पी कुमारन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ब्राजील की यात्रा पर पत्रकारों को बताया कि प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद सहमति पत्रों और समझौतों का आदान-प्रदान हुआ। ब्राजील के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए और उनका आदान-प्रदान किया गया। ये समझौते हैं- अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध से निपटने में सहयोग पर, डिजिटल परिवर्तन के लिए सफल बड़े पैमाने पर डिजिटल समाधानों के आदान-प्रदान के लिए सहयोग पर एक सहमति पत्र, अक्षय ऊर्जा में सहयोग पर सहमति पत्र। ब्रासीलिया के अलवोराडा पैलेस में मंगलवार (स्थानीय समय) को प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की।

    खास है अफ्रीकी देश नामीबिया का दौरा
    प्रधानमंत्री मोदी का अफ्रीकी देश नामीबिया का दौरा खास है। नामीबिया की राजधानी विंडहोक में मौजूद उच्चायुक्त राहुल श्रीवास्तव के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी की नामीबिया यात्रा के बाद प्रोजेक्ट चीता 2 शुरू हो सकता है। इसके अलावा भारत की नामीबिया में पाए जाने वाले क्रिटिकल मिनरल्स (अहम खनिज) में काफी रुचि है। भारत नामीबिया से यूरेनियम के निर्यात की संभावना पर भी विचार कर रहा है। नामीबिया भी भारत से कुछ रक्षा उपकरण खरीदना चाहता है। नामीबिया में प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्रपति के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी नामीबिया के राष्ट्रीय स्मारक हीरोज एकर पर जाकर देश के संस्थापक डॉ. सैम नुजोमा को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे। इसके अलावा वे नामीबिया की संसद को संबोधित करेंगे। वह भारतीय प्रवासी समुदाय से भी मुलाकात करेंगे। भारतीय समयानुसार प्रधानमंत्री ब्राजील से देररात करीब 2ः24 बजे नामीबिया के लिए रवाना हुए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
    Next Article अमेरिका में संघीय कर्मचारियों की छंटनी का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ट्रंप के हाथ खुले
    shivam kumar

      Related Posts

      बाढ़ और भूस्खलन के कारण नेपाल के दस राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध

      July 9, 2025

      अमेरिका में संघीय कर्मचारियों की छंटनी का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ट्रंप के हाथ खुले

      July 9, 2025

      रावलपिंडी सेंट्रल जेल में कैद इमरान खान ने फूंका आंदोलन का बिगुल

      July 9, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • फीफा क्लब विश्व कप 2025: चेल्सी ने फ्लूमिनेंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह
      • मैक्सिको और कोलंबिया के बीच अक्टूबर में होगा दोस्ताना मैच
      • एबीवीपी स्थापना दिवस पर सर्बानंद सोनोवाल ने दी शुभकामनाएं, कहा- राष्ट्र निर्माण में निभा रहा अहम भूमिका
      • भारत-ब्राजील साझेदारी को नई ऊंचाई, व्यापार लक्ष्य 20 अरब डॉलर, हुए अच्छे समझौते
      • बिहार बंद समर्थकों ने पटना समेत राज्यभर में रेल-सड़क यातायात को अवरुद्ध किया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version