Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»आरजी कर कांड : दोषी संजय ने हाई कोर्ट में की अपील, सितंबर से होगी सुनवाई
    राज्य

    आरजी कर कांड : दोषी संजय ने हाई कोर्ट में की अपील, सितंबर से होगी सुनवाई

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पा चुके सिविक वोलंटियर संजय रॉय की अपील पर अब कलकत्ता हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। बुधवार को न्यायमूर्ति देबांशु बसाक और न्यायमूर्ति मोहम्मद शब्बर रशीदी की खंडपीठ ने संजय की याचिका को स्वीकार करते हुए मामले की सुनवाई सितंबर में शुरू करने का आदेश दिया।

    हाई कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि इस याचिका की सुनवाई केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई द्वारा दायर अपील के साथ ही की जाएगी। सीबीआई ने निचली अदालत द्वारा दी गई उम्रकैद की सजा को चुनौती देते हुए दोषी संजय के लिए मृत्युदंड की मांग की है।

    इससे पहले सियालदह अदालत ने इस साल जनवरी में संजय को मेडिकल छात्रा के साथ बलात्कार और उसकी हत्या के आरोप में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। घटना के वक्त संजय कोलकाता पुलिस में सिविक वोलंटियर के रूप में कार्यरत था, लेकिन अपराध सामने आने के बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया था।

    दोषी संजय की ओर से हाई कोर्ट में पेश हुए अधिवक्ता कौशिक गुप्ता ने कहा कि केवल कुछ साक्ष्यों के आधार पर उनके मुवक्किल को दोषी ठहराया गया है लेकिन वह बेकसूर है। उन्होंने कोर्ट से अपील की कि संजय को सभी आरोपों से बरी किया जाए। अधिवक्ता ने यह भी दलील दी कि उनके मुवक्किल को गलत तरीके से फंसाया गया है और वह असल में खुद एक पीड़ित है।

    हाई कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि पीड़िता का परिवार चाहे, तो वह इस अपील की सुनवाई में न्यायालय की सहायता कर सकता है।

    गौरतलब है कि इस जघन्य मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी, जिसने अब निचली अदालत के फैसले के विरुद्ध अपील कर मृत्युदंड की मांग रखी है। अब इस पूरे मामले की अगली सुनवाई सितंबर में होगी, जिसमें दोनों पक्षों की दलीलें सुनी जाएंगी और यह तय किया जाएगा कि संजय रॉय को बेकसूरी मिलेगी या उसकी सजा और कड़ी होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीएसएफ के हत्थे चढ़ा बांग्लादेशी दंपति
    Next Article बोकारो एनकाउंटर में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद, एक ग्रामीण की भी हुई मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      गोपाल खेमका मर्डर केस में लापरवाही काे लेकर गांधी मैदान के थाना प्रभारी निलंबित

      July 16, 2025

      बिहार के गयाजी में बहा पुल, रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें प्रभावित

      July 16, 2025

      बीएसएफ के हत्थे चढ़ा बांग्लादेशी दंपति

      July 16, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोतिहारी में 18 जुलाई को करेंगे जनसभा, बिहार को देंगे करीब 7,200 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
      • कैबिनेट ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और इसरो को अंतरिक्ष मिशन की सफलता पर दी बधाई
      • एनटीपीसी को नवीकरणीय ऊर्जा में 20,000 करोड़ तक निवेश को मंजूरी
      • गोपाल खेमका मर्डर केस में लापरवाही काे लेकर गांधी मैदान के थाना प्रभारी निलंबित
      • बिहार के गयाजी में बहा पुल, रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें प्रभावित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version