Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»रूस का यूक्रेन की राजधानी कीव पर हवाई हमला, दो की मौत, 22 घायल
    दुनिया

    रूस का यूक्रेन की राजधानी कीव पर हवाई हमला, दो की मौत, 22 घायल

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कीव। रूस ने नौ जुलाई की शाम छह बजे से दस जुलाई की पूरी रात यूक्रेन की राजधानी कीव पर ताबड़तोड़ हवाई हमला कर आधारभूत संरचना को भारी क्षति पहुंचाई है। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए।

    यूक्रेन की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ‘यूक्रिनफॉर्म’ ने आज सुबह यह खबर प्रसारित की है। खबर के अनुसार, रूस ने खासतौर पर कीव को निशाना बनाया। उसने ब्रांस्क, प्रिमोर्स्को-अख्तरस्क, कुर्स्क, ओर्योल और मिलरोवो से 397 यूएवी (शाहेड ड्रोन) से हवाई हमला किया। ब्रांस्क क्षेत्र से आठ इस्कंदर-एम बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इसके अलावा सारातोव क्षेत्र के ऊपर रूसी हवाई क्षेत्र से छह केएच-101 क्रूज मिसाइलें और कुर्स्क क्षेत्र से चार एस-300 सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें दागीं।

    ‘यूक्रिनफॉर्म’ ने दावा किया कि यूक्रेन के वायु रक्षा बलों ने 178 रूसी हवाई खतरों को निष्क्रिय कर दिया। रूस ने कुल 415 प्रेक्षपास्त्र दागे। रूस के हवाई हमले का जवाब यूक्रेनी विमानन, वायु रक्षा मिसाइल बलों, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध (ईडब्ल्यू) इकाइयों, ड्रोन रक्षा प्रणालियों और यूक्रेनी रक्षा बलों के मोबाइल फायर समूहों ने दिया। कीव पर रूसी हमले में घायलों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। इसके अलावा दो लोगों की जान चली गई। 10 जुलाई की रात कीव पर हुए रूसी हवाई हमले में कीव मेट्रो पुलिस के एक 22 वर्षीय पुलिस कॉर्पोरल की मौत हो गई।

    मेयर क्लिट्स्को ने बताया कि पोडिल्स्की जिले में रूसी हमले में प्राथमिक चिकित्सा एवं स्वच्छता सहायता केंद्र संख्या 1 का बाह्य रोगी क्लीनिक नष्ट हो गया। इसके अलावा यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (एसबीयू) के एक अधिकारी की कीव के होलोसिव्स्की जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

    इस बीच यूक्रेन के सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ जनरल ओलेक्सांद्र सिर्स्की ने एक विशेष बैठक में सैन्य चिकित्सा की वर्तमान चुनौतियों पर चर्चा की है। सिर्स्की ने कहा कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता क्षेत्रीय चिकित्सा में सुधार, विशेष रूप से युद्ध के मैदान के अग्रिम मोर्चे से चिकित्सा निकासी शामिल है। आधुनिक युद्ध परिस्थितियों में इस उद्देश्य के लिए मानवरहित प्रणालियों के उपयोग की जरूरत है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ का ट्रेलर रिलीज
    Next Article पाकिस्तान में बस से नौ यात्रियों को उतारकर ले गए आतंकी, गोली से भूना, बीएलए ने लिया जिम्मा
    shivam kumar

      Related Posts

      नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर विस्फोट से भीषण हादसा, 35 लोगों की मौत

      October 22, 2025

      बांग्लादेश में भूचाल: सेना के 15 अधिकारियों को जेल, मानवता के खिलाफ अपराध का आरोप

      October 22, 2025

      नेपाल की अंतरिम पीएम सुशीला कार्की पर गैर कानूनी तरीके से सत्ता कब्जाने का आरोप, गिरफ्तारी की मांग

      October 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ‘बाहुबली: द एपिक’ ट्रेलर ने मचाई धूम, प्रभास का दिखा दमदार अवतार
      • बिहार के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार बनानी होगी, क्योंकि महागठबंधन के पास न नेता हैं, न नीयत: अमित शाह
      • बिहार के एकमात्र जननायक भारत रत्न स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर हैं, कोई और नहीं: धर्मेंद्र प्रधान
      • घाटशिला विधानसभा उपचुनाव : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने उपायुक्त को दिए आवश्यक निर्देश
      • विधायक सरयू राय ने विभिन्न घाटों का किया दौरा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version