Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»सलमान को याद आई पिता सलीम खान की सीख, बोले–’काश मैंने ये बात पहले सुनी होती’
    मनोरंजन

    सलमान को याद आई पिता सलीम खान की सीख, बोले–’काश मैंने ये बात पहले सुनी होती’

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सलमान खान हाल ही में फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आए थे और इन दिनों वह निर्देशक अपूर्व लाखिया की ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर तैयारी में व्यस्त हैं, जो गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है। इसी बीच सलमान का एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने पिता सलीम खान को याद करते हुए एक भावुक जिक्र किया है। इस पोस्ट पर फैन्स और सेलिब्रिटीज़ से लेकर आम दर्शक तक, सभी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आखिर सलमान ने ऐसा क्या लिखा है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया।

    सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर अपने प्रशंसकों के साथ निजी पलों या प्रेरणादायक विचार शेयर करते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जो देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने अपने पिता सलीम खान की एक सीख को शब्दों में पिरोया है। उन्होंने लिखा, “वर्तमान ही वो समय है जो आगे चलकर आपका अतीत बनता है और वही अतीत आपके भविष्य की दिशा तय करता है। इसलिए वर्तमान को एक उपहार मानकर उसका सही उपयोग करना चाहिए। अगर गलतियों को बार-बार दोहराया जाए, तो वे आदत बन जाती हैं और फिर धीरे-धीरे वही आदतें आपके चरित्र को गढ़ने लगती हैं। दूसरों पर दोष मत मढ़ो, क्योंकि कोई भी इंसान आपको वो करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता, जो आप खुद न करना चाहें।” सलमान ने आगे लिखा, “ये बात अभी मेरे पापा ने मुझसे कही और मुझे महसूस हुआ कि यह बात कितनी गहराई से सच है। काश मैंने ये बात पहले सुनी होती।”

    ‘बैटल ऑफ गलवान’ के अलावा सलमान अपनी सुपरहिट फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल में भी लौट रहे हैं। ‘बजरंगी भाईजान 2’ को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है। गौरतलब है कि साल 2015 में रिलीज़ हुई ‘बजरंगी भाईजान’ ने महज 90 करोड़ रुपये के बजट में बनी होकर दुनियाभर में 918 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने पटना संग्रहालय के नवनिर्मित गंगा गैलरी, पाटली गैलरी एवं प्रेक्षा गृह का किया उद्घाटन
    Next Article नेपाल और चीन के बीच सबसे बड़े व्यापारिक मार्ग पर पुल का पुनर्निर्माण शुरू, बाढ़ से हो गया था क्षतिग्रस्त
    shivam kumar

      Related Posts

      विजय वर्मा की डेब्यू फीचर फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ का नया गाना ‘शहर तेरे’ रिलीज

      October 29, 2025

      ‘थामा’ 100 करोड़ क्लब में शामिल, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की कमाई भी आई सामने

      October 29, 2025

      प्रशांत वर्मा की ‘महाकाली’ का नया पोस्टर आया सामने

      October 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Bihar Chunav 2025 Voting Live: सीएम नीतीश कुमार ने किया मतदान, बिहार में सुबह 9 बजे तक 13.13 प्रतिशत वोटिंग
      • लालू परिवार की पूरी जिंदगी जेल और बेल में गुजरेगी: जेपी नड्डा
      • बिहार विधानसभा चुनाव का पहला महासंग्राम: 121 सीटों के लिए कल मतदान, दांव पर कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा
      • बिहार के विकास के लिए इच्छाशक्ति होनी चाहिए, जो राजग में है: योगी आदित्यनाथ
      • बिहार में नहीं चलेगा बाहर का खेल, जनता बदलाव के मूड में – तेजस्वी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version