Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला, दो पुलिसकर्मी मारे गए
    दुनिया

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला, दो पुलिसकर्मी मारे गए

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 16, 2025Updated:July 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान जिले में आज हुए आतंकी हमले में दो पुलिसकर्मियों की जान चली गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) के जवानों ने इलाके को घेरकर निर्जन स्थान पर छुपे एक आतंकी को मार गिराया।

    डॉन अखबार की खबर के अनुसार डेरा इस्माइल खान के पुलिस प्रवक्ता याकूब खान ने बताया कि हेड कांस्टेबल गुलाम मोहम्मद और कांस्टेबल शहजाद खाना लेने कुलाची इलाके की तरफ जा रहे थे। तभी आतंकवादियों ने दोनों को गोलियों से भून दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और सीटीडी के जवानों ने घटनास्थल से कुछ दूर एक आतंकवादी को मार गिराया।

    पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। इस बीच संघीय गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

    प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के नवंबर 2022 में सरकार के साथ संघर्ष विराम समाप्त करने के बाद खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है। पिछले कुछ महीनों में पेशावर, करक, बन्नू, लक्की मरवत और बाजौर में कई आतंकी हमले चुके हैं। वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2025 में पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है। आतंकवादी हमलों में मरने वालों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 45 प्रतिशत बढ़ी है। इस साल अब तक 1,081 लोग आतंकी हमले में मारे गए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्यभर में वन महोत्सव के दौरान 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
    Next Article झगड़ा शांत कराने गए दुकानदार पर फायरिंग, आरोपित गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      ताइवान में चीन की सैन्य हलचल बढ़ी

      July 16, 2025

      ट्रंप का पूरा जोर टेक्सास पर, कांग्रेस में मजबूत स्थिति के लिए जीतना चाहते हैं पांच सीट

      July 16, 2025

      इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान की सियासत में एंट्री, ‘पाकिस्तान रिपब्लिक पार्टी’ से करेंगी नई शुरुआत

      July 16, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोतिहारी में 18 जुलाई को करेंगे जनसभा, बिहार को देंगे करीब 7,200 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
      • कैबिनेट ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और इसरो को अंतरिक्ष मिशन की सफलता पर दी बधाई
      • एनटीपीसी को नवीकरणीय ऊर्जा में 20,000 करोड़ तक निवेश को मंजूरी
      • गोपाल खेमका मर्डर केस में लापरवाही काे लेकर गांधी मैदान के थाना प्रभारी निलंबित
      • बिहार के गयाजी में बहा पुल, रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें प्रभावित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version