Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»रूस में 8.7 तीव्रता का भूकंप, सेवेरो-कुरिल्स्क के तटीय क्षेत्र में सुनामी, जापान, अमेरिका और न्यूजीलैंड तक हिली धरती
    दुनिया

    रूस में 8.7 तीव्रता का भूकंप, सेवेरो-कुरिल्स्क के तटीय क्षेत्र में सुनामी, जापान, अमेरिका और न्यूजीलैंड तक हिली धरती

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 30, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मॉस्को/टोक्यो/वाशिंगटन। रूस के सुदूर पूर्व के कामचटका क्षेत्र में आज भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 8.7 दर्ज की गई। एक अन्य समाचार विवरण में भूकंप की तीव्रता 8.8 बताई गई है। कामचटका में साल 1952 के बाद का यह सबसे शक्तिशाली भूकंप है। सखालिन क्षेत्र की सरकार के अनुसार, इसके बाद सेवेरो-कुरिल्स्क शहर के तटीय क्षेत्र में सुनामी की लहर आई।

    रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास, जापान के अखबार द असाही शिंबुन और अमेरिकी समाचार चैनल सीएनएन की खबरों के अनुसार, कामचटका के स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 12:00 बजे (मॉस्को समयानुसार, 00:00 जीएमटी) पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से 150 किलोमीटर दूर यह भूकंप आया। इससे उत्तरी प्रशांत क्षेत्र के कुछ हिस्सों में सुनामी आई है । अलास्का, हवाई और दक्षिण में न्यूजीलैंड के लिए चेतावनी जारी की गई। होनोलूलू में सुनामी की चेतावनी सायरन बजने के बाद लोग ऊंचे स्थानों पर चले गए।

    जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि लगभग 30 सेंटीमीटर (लगभग 1 फुट) ऊंची पहली सुनामी लहर होक्काइडो के पूर्वी तट पर नेमुरो पहुंची।

    कामचटका प्रायद्वीप पर भूकंप के केंद्र के सबसे नजदीकी रूसी क्षेत्रों में काफी नुकसान होने की बात कही जा रही है। लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। गवर्नर वालेरी लिमारेंको के अनुसार, पहली सुनामी लहर प्रशांत महासागर में रूस के कुरील द्वीप समूह की मुख्य बस्ती, सेवेरो-कुरिल्स्क के तटीय क्षेत्र में आई। दोबारा लहर आने का खतरा टलने तक लोग ऊंचे स्थानों पर ही रहेंगे।

    प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि हवाई, चिली, जापान और सोलोमन द्वीप समूह के कुछ तटीय क्षेत्रों में ज्वार स्तर से 1 से 3 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। रूस और इक्वाडोर के कुछ तटीय क्षेत्रों में तीन मीटर से अधिक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। केंद्र ने चेताया है कि सुनामी से सभी हवाई द्वीपों के तटीय क्षेत्रों में नुकसान हो सकता है। स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजे के आसपास लहरें उठ सकती हैं।

    जापान और अमेरिका के भूकंप विज्ञानियों ने बताया कि जापानी समयानुसार सुबह 8:25 बजे आए भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 8.0 रही। अमेरिकी भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बाद में कहा कि इसकी तीव्रता 8.8 रही। अमेरिका के भूकंप विज्ञानियों ने कहा कि भूकंप 20.7 किलोमीटर (13 मील) की गहराई पर आया। इसका केंद्र रूसी शहर पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से लगभग 119 किलोमीटर (74 मील) दूर कामचटका प्रायद्वीप रहा इस प्रायद्वीप की आबादी लगभग 1,80,000 है।

    तास के अनुसार, पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की में लोग बिना जूतों या बाहरी कपड़ों के सड़कों पर निकल आए। घरों के अंदर अलमारियां गिर गईं। शीशे टूट गए। चलती कारें सड़क पर हिलने लगीं। इमारतों की बालकनियां तेजी से हिलने लगीं। बड़े इलाके में बिजली गुल हो गई। कई इलाकों में मोबाइल फोन सेवा ठप हो गई। सखालिन द्वीप के निवासियों को निकाला जा रहा है।

    अलास्का स्थित राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने अलास्का अल्यूशियन द्वीप समूह के कुछ हिस्सों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी में अलास्का तटरेखा के एक बड़े हिस्से को भी शामिल किया गया है। इसमें पैनहैंडल के कुछ हिस्से भी शामिल हैं। जापान के भूकंप वैज्ञानियों के अनुसार मार्च 2011 में पूर्वोत्तर जापान में आए भूकंप की तीव्रता 9.0 दर्ज की गई थी। यह फुकुशिमा परमाणु ऊर्जा संयंत्र को पिघलाने वाली भीषण सुनामी का कारण बना था।

    इस बीच न्यूजीलैंड के अधिकारियों ने पूरे देश के तटीय क्षेत्रों में अप्रत्याशित ऊंची लहरें उठने की चेतावनी जारी की है। सरकारी आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा है लोगों तत्काल समुद्र तटों, तटीय क्षेत्रों, बंदरगाहों, नदियों और मुहाने से दूर चला जाना चाहिए। न्यूजीलैंड दक्षिण प्रशांत में है और भूकंप के केंद्र से लगभग 6,000 मील दूर है।

    इससे पहले जुलाई में कामचटका के पास समुद्र में पांच शक्तिशाली भूकंप आए थे। इनमें से एक की तीव्रता 7.4 रही थी। चार नवंबर, 1952 को कामचटका में 9.0 तीव्रता के भूकंप से भारी क्षति हुई थी। इससे हवाई में 9.1 मीटर ऊंची लहरें उठी थीं। खबरों में कहा गया है कि सुनामी के हवाई द्वीपों तक पहुंचने में बहुत कम समय बाकी है। गवर्नर जोश ग्रीन ने कहा कि यह किसी एक समुद्र तट को नहीं, बल्कि पूरे हवाई द्वीप समूह को अपनी चपेट में ले लेगा। जापान में आने वाली शुरुआती लहरें शुरुआती अनुमान से नीचे रहीं।

    अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्रों ने कहा है कि इक्वाडोर और रूस के तटीय क्षेत्रों में सामान्य स्तर से 3 मीटर से अधिक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। चिली, कोस्टा रिका, फ्रेंच पोलिनेशिया, गुआम, हवाई, जापान और प्रशांत क्षेत्र के अन्य द्वीपों और द्वीप समूहों के कुछ तटों पर 1 से 3 मीटर, ऑस्ट्रेलिया, कोलंबिया, मेक्सिको, न्यूजीलैंड, टोंगा और ताइवान में 1 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। ब्रुनेई, चीन, उत्तर कोरिया, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और वियतनाम के तटों पर ज्वार से एक फुट से भी कम ऊंचाई वाली लहरें उठने की संभावना है।

    इस बीच वोडोपाडनया मौसम केंद्र ने कहा कि कामचटका के येलिजोव्स्की जिले में 3-4 मीटर ऊंची लहरों वाली सुनामी दर्ज की गई। कामचटका तट पर एक घंटे में 5 से ज्यादा तीव्रता वाले कुल आठ भूकंप आए। विशेषज्ञों का अनुमान है कि कम से कम एक महीने तक इस क्षेत्र में 7.5 तीव्रता तक के झटके आ सकते हैं। पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की में एक किंडरगार्टन की दीवार गिर गई है। सखालिन क्षेत्र में सेवेरो-कुरिल्स्क बंदरगाह और एक मछली पकड़ने का केंद्र सुनामी की लहरों से जलमग्न हो गए हैं।

    जापानी सुरक्षा बलों ने प्रशांत महासागर में स्थिति पर नजर रखने के लिए लड़ाकू जेट, गश्ती विमान और हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं। जापानी ऊर्जा कंपनी टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर के विशेषज्ञों ने फुकुशिमा-1 परमाणु ऊर्जा संयंत्र से शुद्ध पानी के अगले चरण के निर्वहन को रोक दिया। मध्य और उत्तर-पूर्वी जापान में शिंकानसेन बुलेट ट्रेन सेवा स्थगित कर दी गई।

    अमेरिकी राष्ट्रीय महासागरीय और वायुमंडलीय प्रशासन ने भी कामचटका में आए भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है। ओआहू द्वीप के अधिकारियों ने तटीय क्षेत्रों के लोगों से तुरंत इलाका खाली करने को कहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की ‘परम सुंदरी’ अब 29 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
    Next Article बलूचिस्तान में बीएलएफ के हमले में तीन मेजर ढेर, खैबर पख्तूनवा में सेना ने चार आतंकी मारे
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत से लगी सीमा की सुरक्षा बढ़ाने के लिए नेपाल ने किए कई बड़े फैसले

      April 15, 2026

      लेबनान-इजराइल वार्ता का पहला दौर समाप्त, युद्धविराम पर सहमति नहीं

      April 15, 2026

      नेपाल में बालेन्द्र शाह मंत्रिमंडल में महिला मंत्रियों की संख्या 40 प्रतिशत पहुंची

      April 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने लूना में मारी जोरदार टक्कर, तीन की मौत
      • राज्यसभा में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित नए सदस्यों ने ली शपथ, कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित
      • पश्चिम बर्दवान में योगी आदित्यनाथ का हमला, बोले – माफिया प्रवृत्ति खत्म करने का संकल्प लेगी भाजपा
      • सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
      • मुख्यमंत्री सम्राट पहुंचे सचिवालय, अधिकारियों के साथ की बैठक, विजय चौधरी ने पदभार किया ग्रहण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version