Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»लेवी लेने पहुंचे दो पीएलएफआई के उग्रवादी गिरफ्तार
    Top Story

    लेवी लेने पहुंचे दो पीएलएफआई के उग्रवादी गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 26, 2025Updated:July 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लोहरदगा। राज्य संपोषित योजना से बनने वाले मदरसा चौक से लेकर ऐडादोन तक सड़क मजबूतीकरण कार्य के संवेदक से पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के नाम पर लेवी लेने पहुंचे दो उग्रवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को लोहरदगा जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से नगद 15 हजार रुपए, एक बाइक एवं दो मोबाइल जब्त किया गया है। कुड़ू थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में किस्को अंचल के एसडीपीओ वेदांत शंकर ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य के संवेदक से पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के नाम पर लेवी की मांग की जा रही थी। सड़क निर्माण कार्य के एक कर्मी से लगातार लेवी के रूप में पांच लाख रुपए की मांग की जा रही थी नहीं देने पर मशीनो में आग लगाने और जान माल का नुकसान करने की धमकी दी जा रही थी।

    इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो आरोपित मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के दुल्ली गांव निवासी रूपेश मुंडा और चान्हो थाना क्षेत्र के चामा रमदगा गांव निवासी भरत कुमार साहू कुड़ू चान्हो थाना की सीमा पर स्थित मदरसा चौक पहुंचे। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपित तेजी से बाइक लेकर भागने लगे। पुलिस ने दोनों को खदेड़ कर पकड़ लिया। तलाशी के क्रम में आरोपितों के पास से नगद 15 हजार रुपए, दो मोबाइल फोन और लेवी वसुलने में इस्तेमाल होने वाली बाइक जब्त की गई। एसडीपीओ ने बताया कि जिले को अपराध और उग्रवाद मुक्त करने को लेकर लगातार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस का अभियान जारी है। थाना क्षेत्र में उग्रवादियों को सरंक्षण और शरण देने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्‍होंने कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि लेवी वसुलने के पीछे और किन – किन उग्रवादियों का हाथ है। पुलिस ने दोनों को लोहरदगा जेल भेज दिया है। पुलिस शिकंजे में फंसे एक आरोपित रूपेश मुंडा का पुर्व से अपराधिक इतिहास रहा है। रूपेश मुंडा रांची जिले के मैक्लुस्कीगंज थाना में हत्या, अपहरण, आर्म्स एक्ट एवं लेवी को लेकर धमकाने तथा आगजनी का मामला दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता कृषि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्णः शिवराज
    Next Article श्रवण नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग में बहनें दिनभर बांधेंगी राखी, रक्षाबंधन नौ को
    shivam kumar

      Related Posts

      UPSC ने अनुराग गुप्ता को DGP के रूप में अस्वीकार किया, IPS प्रोन्नति प्रक्रिया अटकी

      September 13, 2025

      IAS विनय चौबे की जमानत याचिका पर 16 सितंबर को फैसला सुनाएगी ACB कोर्ट

      September 13, 2025

      बीसीसीएल के ब्लॉक-2 न्यू मधुबन वाशरी में बड़ा हादसा, क्षेत्र में अफरा-तफरी

      September 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिक्षक भर्ती घोटाले में तबादलों का खेल, पार्थ चटर्जी ने बनाई थी खास रणनीति
      • तेल रिसाव रोकने के लिए नई योजना बनाएगी राज्य सरकार, अवैध खनन पर भी होगी सख्ती
      • जितिया पर्व को लेकर गंगा घाटों पर उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़
      • नालंदा व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम का शुभारंभ
      • इंग्लैंड ने रचा इतिहास, टी20 अंतरराष्ट्रीय में 300 का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम बनी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version