Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सड़क हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन की मौत, दो महिलाएं गंभीर
    Jharkhand Top News

    सड़क हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन की मौत, दो महिलाएं गंभीर

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 2, 2025Updated:July 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गिरिडीह। गिरिडीह-देवघर मुख्य मार्ग पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मधवा टोल टैक्स के समीप मंगलवार रात एक सड़क हादसा हुआ। वहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्विफ्ट डिजायर कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भयावह हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो महिलाएं सोनी देवी और संगीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों की पहचान लिलो तुरी, छोटू तुरी और राजन तुरी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि छोटू तुरी और राजन तुरी आपस में पिता-पुत्र थे। सभी लोग नवडीहा ओपी क्षेत्र के जंगरीडीह से बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महुआर गांव में लिलो तुरी के भतीजी के घर अषाढ़ी पूजा के अवसर पर प्रसाद खाने गए थे। लौटते वक्त यह भीषण हादसा हुआ।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मधवा टोल टैक्स के आगे स्विफ्ट डिजायर कार को तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से दोनों घायल महिलाओं को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

    इस हादसे की खबर मिलते ही सदर अस्पताल में परिजनों की भीड़ लग गयी है। परिजनों के रोने से अस्पताल परिसर का माहौल बेहद गमगीन हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात ट्रक की तलाश जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयुवक की गोली मारकर हत्या
    Next Article टाटानगर से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड में किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार कर रही निरंतर प्रयास: रविन्द्र

      October 4, 2025

      बाबूलाल मरांडी ने सीआइडी की भूमिका पर उठाये सवाल कहा, बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही राज्य सरकार 

      October 4, 2025

      एक मंच पर आने से ही राजपूतों को मिलेगी राजनीतिक भागीदारी : प्रवीण

      October 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार में अब नहीं होगा पलायन, एनडीए सरकार युवाओं को राज्य में दे रही रोजगार के अवसर : प्रधानमंत्री
      • चुनाव आयुक्त के साथ बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दो चरणों में मतदान कराने का दिया सुझाव
      • देश की छवि को धूमिल करने वाला है राहुल का बयानः भाजपा
      • कांग्रेस ने 26/11 के हमले पर अमेरिकी निर्देशों पर किया कामः गौरव भाटिया
      • गुजरात भाजपा के नए अध्यक्ष बने जगदीश विश्वकर्मा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version