Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»पटना में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर, कई इलाके में तेजी से फैल रहा पानी
    राज्य

    पटना में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर, कई इलाके में तेजी से फैल रहा पानी

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार में दाे दिन पहले तक लगातार हाे रही बारिश शाैर नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण गंगा नदी रौद्र रूप ले चुकी है। राजधानी पटना में गंगा के कई घाटों पर पानी का स्तर खतरे के निशान से ऊपर आ चुकी है,जिससे दियारा और निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

    जल संसाधन विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है और बांधों की 24 घंटे निगरानी शुरू कर दी है। हर पल एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में तैनात हैं। जिला प्रशासन ने राहत और बचाव की व्यापक तैयारियां की हैं। पटना के दियारा इलाके में गंगा का पानी तेजी से फैल रहा है, जिससे कई गांवों में खेत और घर जलमग्न हो गए हैं।

    दानापुर में गंगा और सोन नदी के जलस्तर से कटाव की समस्या शुरू हो गई है। मनेर और हथिदह में नदी किनारे बसे गांवों में पानी घुसने की खबरें हैं। जिला प्रशासन ने 245 नाविकों के साथ समझौता किया है, ताकि जरूरत पड़ने पर नाव और गोताखोरों की मदद से बचाव कार्य तेज किया जा सके। गायघाट में एसडीआरएफ और दीदारगंज में एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं। संभावित बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में 119 ऊंचे स्थानों की पहचान कर राहत शिविरों की तैयारी की गई है।

    जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पटना के प्रमुख घाटों पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है या उसके करीब है। गांधी घाट पर जलस्तर 48.76 मीटर (खतरे का निशान 48.60 मीटर), दीघा घाट पर 50.13 मीटर (खतरे का निशान 50.45 मीटर), मनेर में 51.73 मीटर (खतरे का निशान 52 मीटर) और हथिदह में 41.54 मीटर (खतरे का निशान 41.76 मीटर) दर्ज किया गया। देवनानाला में जलस्तर 165.50 फुट है जो खतरे के निशान 167 फुट से थोड़ा नीचे है। पिछले दो दिनों में जलस्तर में ढाई फुट की वृद्धि हुई है। जिससे दियारा, दानापुर और मनेर में पानी फैलने लगा है।

    मौसम विभाग ने रविवार को उत्तर और पूर्वी बिहार में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है। सीमांचल और कोसी क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है, जिससे गंगा, कोसी और गंडक नदियों का जलस्तर और बढ़ सकता है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों (पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बांका) में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश हैं। प्रशासन ने लोगों से नदियों के किनारे न जाने, वज्रपात के दौरान खुले स्थानों से बचने और स्थानीय प्रशासन के संपर्क में रहने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रुप में 22 जुलाई को सुधीर सिंह लेंगे शपथ
    Next Article सट्टेबाजी ऐप मामले में इडी ने 21 जुलाई को गूगल और मेटा को तलब किया
    shivam kumar

      Related Posts

      पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रुप में 22 जुलाई को सुधीर सिंह लेंगे शपथ

      July 19, 2025

      रुद्रपुर में उत्तराखंड निवेश उत्सव आज, केंद्रीय गृहमंत्री शाह होंगे मुख्य अतिथि

      July 19, 2025

      अगले 24 घंटे में तेजी से बदलेगा माैसम का मिजाज, दस जिलाें में ऑरेंज अलर्ट जारी

      July 19, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रुद्रपुर, ‘उत्तराखंड निवेश उत्सव-2025’ में देंगे निवेश को गति
      • ‘मेक इन इंडिया’ में सिर्फ असेम्बलिंग, असली निर्माण विदेश में : राहुल गांधी
      • आय से अधिक संपत्ति मामले में बिक्रमजीत मजीठिया की न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ी  
      • अमेरिका में क्रिप्टोकरेंसी युग की शुरुआत
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘सैयारा’ की तूफानी एंट्री, पहले दिन की शानदार कमाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version