Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच हुआ व्यापक टैरिफ समझौता, व्यापार युद्ध टला
    दुनिया

    अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच हुआ व्यापक टैरिफ समझौता, व्यापार युद्ध टला

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    एडिनबर्ग (स्कॉटलैंड)। अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) ने एक “व्यापक” टैरिफ समझौता कर लिया है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था को झटका देने वाले संभावित व्यापार युद्ध को टाल दिया गया है। यह समझौता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूरोपीय आयोग प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन के बीच स्कॉटलैंड में ट्रंप के गोल्फ कोर्स पर हुई संक्षिप्त बैठक के बाद हुआ।

    राष्ट्रपति ट्रंप ने बातचीत को “बहुत दिलचस्प” बताया और कहा, “मुझे लगता है कि यह दोनों पक्षों के लिए बहुत शानदार रहेगा।” वहीं, वॉन डेर लेयेन ने इसे “अब तक का सबसे बड़ा समझौता” कहा और ट्रंप को “कठोर लेकिन निष्पक्ष वार्ताकार” की संज्ञा दी।

    व्हाइट हाउस की ओर से 01 अगस्त से यूरोपीय वस्तुओं पर भारी टैरिफ लगाने की अंतिम समय-सीमा तय की गई थी। अगर यह वार्ता विफल होती, तो यूरोपीय संघ भी सैकड़ों अमेरिकी उत्पादों जैसे बीफ, ऑटो पार्ट्स, बियर और बोइंग विमानों पर जवाबी शुल्क लगाने को तैयार था।

    ट्रंप लंबे समय से अमेरिकी व्यापार घाटे को कम करने के लिए प्रमुख साझेदार देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी देते आ रहे हैं। उन्होंने यूरोप के साथ व्यापार को “एकतरफा और अमेरिका के लिए अनुचित” बताया था।

    यूएस कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लुटनिक ने पुष्टि की कि अगर समझौता न होता, तो 01 अगस्त से टैरिफ निश्चित रूप से लागू हो जाते। उन्होंने कहा, “अब कोई विस्तार नहीं, कोई और रियायत नहीं।” हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा, “फिर भी लोग राष्ट्रपति ट्रंप से बात कर सकते हैं। वह हमेशा सुनने को तैयार रहते हैं।”

    उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ बैठक में यूरोपीय संघ के शीर्ष व्यापार वार्ताकार मारोस शेफकोविच, उर्सुला के चीफ ऑफ स्टाफ ब्योर्न साइबर्ट, व्यापार महानिदेशक सबीने वेयंड और अमेरिका में ईयू के कृषि प्रमुख थोमस बार्ट भी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleथाईलैंड के कंमाडर बूनसिन पैडक्लांग अग्रिम मोर्चे पर, कहा-कंबोडिया ने मौत की अफवाह फैलाई
    Next Article केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      रूस में 7 से अधिक तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

      September 13, 2025

      ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो को 27 साल की जेल, तख्तापलट की साजिश में दोषी

      September 12, 2025

      नेपाल संकट: सुशीला कार्की बनेंगी अंतरिम सरकार की प्रमुख, संसद भंग पर मतभेद जारी

      September 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिक्षक भर्ती घोटाले में तबादलों का खेल, पार्थ चटर्जी ने बनाई थी खास रणनीति
      • तेल रिसाव रोकने के लिए नई योजना बनाएगी राज्य सरकार, अवैध खनन पर भी होगी सख्ती
      • जितिया पर्व को लेकर गंगा घाटों पर उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़
      • नालंदा व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम का शुभारंभ
      • इंग्लैंड ने रचा इतिहास, टी20 अंतरराष्ट्रीय में 300 का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम बनी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version