Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»महिला क्रिकेट: भारत ने चौथे टी-20 में इंग्लैंड को छह विकेट से हराया, सीरीज़ पर किया कब्जा
    स्पोर्ट्स

    महिला क्रिकेट: भारत ने चौथे टी-20 में इंग्लैंड को छह विकेट से हराया, सीरीज़ पर किया कब्जा

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मैनचेस्टर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टी-20 मैच छह विकेट से जीतकर पांच मैचों की सीरीज़ में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। यह जीत मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर दर्ज की गई, और इसी के साथ भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार घरेलू या विदेशी ज़मीन पर टी-20 द्विपक्षीय सीरीज़ अपने नाम की।

    127 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की सलामी जोड़ी स्मृति मंधाना (32 गेंदों पर 31 रन) और शेफाली वर्मा (19 गेंदों पर 31 रन) ने तेज़ शुरुआत करते हुए सातवें ओवर तक 56 रन की साझेदारी की। हालांकि, शेफाली को ऑफ स्पिनर चार्ली डीन ने आउट कर इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई। जल्द ही स्मृति भी पवेलियन लौट गईं और इंग्लैंड की वापसी की उम्मीदें जागीं।

    इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर (25 गेंदों पर 26 रन) और जेमिमा रॉड्रिग्स (22 गेंदों पर नाबाद 24 रन) के बीच 48 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को लक्ष्य तक तीन ओवर शेष रहते पहुंचा दिया।

    इससे पहले, इंग्लैंड ने लगातार चौथी बार टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी चुनी। लेकिन तीसरे मैच जैसी शुरुआत दोहराना इंग्लिश सलामी बल्लेबाज़ों के लिए मुश्किल साबित हुआ। सोफिया डंकली (19 गेंदों पर 22 रन) और डैनी वायट-हॉज (7 गेंदों पर 5 रन) को पावरप्ले में ही दीप्ति शर्मा और एन. श्री चरनी ने पवेलियन भेज दिया।

    इसके बाद एलिस कैप्सी (21 गेंदों पर 18 रन) और कप्तान टैमी ब्यूमोंट (19 गेंदों पर 20 रन) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन भारतीय स्पिनरों ने शानदार नियंत्रण दिखाते हुए नियमित अंतराल पर विकेट निकालते रहे।

    सातवें से बीसवें ओवर के बीच भारतीय स्पिनरों ने नौ ओवर फेंके, जिसमें उन्होंने मात्र 56 रन देकर पांच विकेट चटकाए। राधा यादव ने चार ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिए और भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज़ रहीं।

    आखिरी ओवर में सोफी एक्लेस्टोन और इस्सी वोंग ने कुछ बड़े शॉट लगाए, लेकिन इंग्लैंड का कुल स्कोर 126 रन ही पहुंच सका, जो बचाव के लिए पर्याप्त नहीं था। भारत अब 3-1 की अजेय बढ़त के साथ सीरीज़ जीत चुका है, और आखिरी मुकाबला औपचारिकता भर रह गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंडिया ए पुरुष हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन, आयरलैंड को 6-0 से हराया
    Next Article पूर्व सांसद और इंटक नेता ददई दुबे का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस
    shivam kumar

      Related Posts

      दक्षिण कोरिया ने ईस्ट एशियन कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की, हांगकांग को 2-0 से हराया

      July 12, 2025

      एथलेटिक बिलबाओ के गोलकीपर जुलेन एगिरेजाबाला लोन पर वेलेंसिया क्लब में हुए शामिल

      July 12, 2025

      मैंने अपनी गेंदबाज़ी और निरंतरता पर सबसे ज़्यादा ध्यान दिया: नीतीश रेड्डी

      July 11, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • दक्षिण कोरिया ने ईस्ट एशियन कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की, हांगकांग को 2-0 से हराया
      • एथलेटिक बिलबाओ के गोलकीपर जुलेन एगिरेजाबाला लोन पर वेलेंसिया क्लब में हुए शामिल
      • प्रधानमंत्री ने ‘मराठा सैन्य परिदृश्यों’ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर जताई खुशी
      • पद्मश्री सानु लामा का निधन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया
      • प्रधानमंत्री ने रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version