Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»इस दबाव को नहीं झेल सके प्रभु- दे रहे हैं इस्तीफा, पीएम मोदी का है इंतजार!
    देश

    इस दबाव को नहीं झेल सके प्रभु- दे रहे हैं इस्तीफा, पीएम मोदी का है इंतजार!

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 23, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: बीते चार दिनों के अंदर दो रेल हादसे के बाद रेलवे में खलबली मची है। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अशोक कुमार मित्तल इस्तीफे के बाद अब रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने भी इस्तीफे की पेश की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने हाल में हुई रेल दुर्घटनाओं की नौतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर इस्तीफे की पेशकश की है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनसे ‘इंतजार’ करने को कहा है, बता दें कि बीते चार दिनों में दूसरी रेल दुर्घटना के बाद रेल मेंत्री प्रभु प्रधानमंत्री से मिले और हादसों के साश-साथ अन्य हालातों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने इस्तीफे की पेशकश की है। इसकी जानकारी देते हुए प्रभु ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री ने मुझसे इंतजार करने को कहा है।

    हालांकि उन्होंने साफ तौर पर ऐसा नहीं कहा कि उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की है, लेकिन प्रभु द्वारा किए गए ट्वीट पर गौर करने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं। प्रभु ने अपने ट्वीट में कहा…

    आपको बता दें कि इससे पहले रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अशोक कुमार मित्तल ने अरपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा रेल मंत्री सुरेश प्रभु को सौंप दिया है। बता दें कि पिछले शनिवार को यूपी के मुजफ्फरनगर के खतौली के पास कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस के सथ प्रशासन की लापरवाही के कारण बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें कई यात्रियों की मौत हो गई, इसके बाद मंगलवार रात को औरेया में कैफियत एक्सप्रेस के इंजन समेत दस डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें कई यात्रियों के घायल होने की खबर है।

    आपको बता दें कि लगातार हो रहे रेल हादसों के बाद रेलवे पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे थे। तो इधर केंद्र सरकार पर विपक्ष लगातार निशाना साध रहा था। गौर हो कि इससे पहले हादसे को लेकर पूर्व रेल मंत्री लालू यादव ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु से भी इस्तीफे की मांग की थी।

    कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस के साथ हुए हादसे के बाद रेलवे ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जूनियर इंजीनियर, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर, सीनियर डिवीजन इंजीनियर के साथ कुछ अन्य को भी सस्पेंड कर दिया था। इसके अलावा रेलवे ने उत्तर रेलवे के चीफ ट्रैक इंजीनियर का तबादला और डीआरएम दिल्ली, GM उत्तर रेलवे और रेलवे बोर्ड के मेंबर इंजीनियरिंग को भी छुट्टी पर भेज दिया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में रेल ट्रैक पर विस्फोटक मिला
    Next Article कोलकाता में खाने की बर्बादी रोकने की पहल, जरुरतमंदों के लिए खुला पहला FOOD ATM
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी का गुजरात दौरा 25 अगस्त को, 14 सौ करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाओं की देंगे सौगात

    August 22, 2025

    लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

    August 21, 2025

    संविधान संशोधन विधेयक पेश करने के दौरान लोकसभा में हंगामा, पेपर उछाले गए

    August 20, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रदेश भाजपा की जांच टीम ने बाबूलाल मरांडी को सौंपी रिपोर्ट
    • सूर्या हांसदा का एनकाउंटर फर्जी, सीबीआई करे जांच : जयराम
    • दिशोम गुरु को भारत रत्न देने की मांग झारखंड की जनता का भाव : हेमंत सोरेन
    • प्रधानमंत्री मोदी का गुजरात दौरा 25 अगस्त को, 14 सौ करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाओं की देंगे सौगात
    • झारखंड विधानसभा में 4296.62 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version