NEW DELHI: अभिनेता शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ ने बॉक्स ऑफिस पर 15.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म में शाहरुख और अनुष्का के प्रदर्शन को काफी पसंद किया जा रहा है। विशेष रूप से शाहरुख खान और अनुष्का की पंजाबी और गुजराती छवि दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘जब तक है जान’ के बाद शाहरुख और अनुष्का की एक साथ यह तीसरी फिल्म है।
फिल्म में शाहरुख ‘हरिंदर सिंह नेहरा’ उर्फ ‘हैरी’ और अनुष्का ‘सेजल झावेरी’ के किरदार में हैं। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ दो अजनबी, हैरी और सेजल की कहानी है, जो छह देशों में एक खोई हुई अंगूठी को खोजते हुए नजर आते हैं।
शाहरुख ने एक पंजाबी टूर गाइड की भूमिका निभाई है, जबकि अनुष्का एक गुजराती लड़की की भूमिका निभा रही है।
इस फिल्म का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने किया है।