Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कभी भी ढह सकते हैं 100 पुल, हो सकता है बड़ा हादसा: नितिन गडकरी
    देश

    कभी भी ढह सकते हैं 100 पुल, हो सकता है बड़ा हादसा: नितिन गडकरी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 3, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “सड़क परिवहन एवं हाईवे मंत्री नितिन गडकरी ने सदन को बताया कि उनके मंत्रालय ने देशभर के 1.6 लाख पुलों के सुरक्षा मानदंडों की जांच की है. इस जांच के दौरान 100 पुलों को खतरनाक हालात में पाया है। ”

    देश के विभिन्न हिस्सों में तकरीबन 100 ऐसे पुलों की पहचान की गई है जो कभी भी ढह सकते हैं। ऐसे पुलों की तरफ तुरंत ही ध्यान देने की जरूरत है। ऐसा कोई और नहीं बल्कि खुद सरकार ने स्वीकार किया है। सड़क परिवहन एवं हाईवे मंत्री नितिन गडकरी ने ऐसे 100 पुलों के बारे में गुरुवार को लोकसभा में जानकारी दी।

    केंद्रीय मंत्री ने सदन को बताया कि उनके मंत्रालय ने देशभर के 1.6 लाख पुलों के सुरक्षा मानदंडों की जांच की है. इस जांच के दौरान 100 पुलों को खतरनाक हालात में पाया है। सदन के प्रश्नकाल में नितिन गडकरी ने कहा, ‘ये 100 पुल कभी भी ढह सकते हैं. इन पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।’

    सड़क परिवहन मंत्री ने एक दुर्घटना का भी उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले साल महाराष्ट्र के कोकण इलाके में सावित्री नदी पर अंग्रेजों के समय का बना महाड़ पुल ढह गया और इस में दो सरकारी बसें और कुछ निजी वाहन नदी में बह गए।

    नितिन गडकरी ने बताया कि उनके मंत्रालय ने पिछले साल देश के पुलों का डेटा बनाने के लिए एक परियोजना शुरू की थी। ताकि पुलों पर होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर सजग हुआ जा सके।

    विभिन्न सड़क परियोजनाओं के कार्यों में देरी का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह देरी भूमि अधिग्रहण, अतिक्रमण और पर्यावरण मंजूरी से जुड़ी वजहों के कारण हो रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न कारणों से 3.85 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं अटकी हुई थीं, इनमें से ज्यादातर परियोजनाओं की समस्याओं का समाधान हो गया है और वहां काम जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसलमान और शाहरुख पर आमिर का यह बयान दिला सकता है गुस्सा!
    Next Article फीकी पड़ी सोने-चांदी की चमक
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी

    May 17, 2025

    ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल

    May 17, 2025

    हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार

    May 17, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का मतदान शुरू
    • चार धाम यात्रा पर निकली बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर
    • बादल छाने से गर्मी से राहत, बारिश की संभावना
    • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
    • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version