पलामू/गोड्डा: दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के बाद अब झारखंड में भी दो महिलाओं की चोटी काटने की घटनाएं सामने आयी हैं। इन घटनाओं से महिलाएं डरी हुईं और चिंतित हैं। पहली घटना गोड्डा के ठाकुरगंगटी की है। यहां घर में सोयी एक महिला की चोटी कटी मिली। हालांकि लोग इसे तंत्र-मंत्र बता रहे हैं। दूसरी घटना पलामू के छतरपुर की है। यहां भी एक महिला की चोटी काटने का मामला सामने आया है। इस महिला की चोटी समेत पूरे बाल कटे मिले हैं।
जानकारी के अनुसार पलामू में थाना क्षेत्र के छतरपुर पंचायत के सड़मा टोला बौड़खाड़ में बुधवार रात अज्ञात व्यक्ति ने वृद्ध महिला के सिर के बाल काट दिये। लोग इस घटना से हतप्रभ हैं। जानकारी के अनुसार, गणेश साव की 70 वर्षीय पत्नी देवकली देवी अपने घर में रात को खाना खाकर सोयी हुई थी, जब सुबह उठी, तो उनकी चोटी के साथ बाल कटे हुए थे। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल अपनी घरवालों को दी। इस संबंध में देवकली देवी ने बताया कि उन्होंने किसी को भी अपनी चोटी काटते नहीं देखी है।
वहीं, गोड्डा में भी महिला के बाल काटे जाने की शिकायत आयी है। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के चजोरा गांव में बीती रात अज्ञात ने उषा देवी नामक महिला के बाल काट दिये। महिला को यह पता नहीं चला कि ऐसा किसने किया। क्योंकि वह सो रही थी। जगने पर उसे बाल काटे जाने की जानकारी मिली।
उधर खेकड़ा कस्बे की महिलाओं ने चोटी कटने के डर से अपने-अपने दरवाजे पर हल्दी-मेंहदी के थापे, नींबू और नीम के पत्ते आदि लटका रखे हैं। गांव में कुछ महिलाओं की चोटी कटने से लोग दहशत में हैं।
गौरतलब है कि इस तरह की छतरपुर में पहली घटना घटी है। महिलाओं ने शिकायत की है कि किसी ने उन्हें बेहोश कर रहस्यमयी तरीके से उनके बाल काट लिये। इस रहस्य को सुलझाने में पुलिस अब तक नाकाम है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



