डोकलाम: सिक्किम में बना डोकलाम पर गतितोध जल्द ही खत्म होने की संभावना जताई गयी है। ख़बरों की माने तो भारत के सख्त रुख के आगे चीनी सेना ने हार मान ली है। चीनी सेना डोकलाम विवादित जगह से 100 मीटर पीछे हटने को राजी हो गयी है, लेकिन भारत उसे वहां से 250 मीटर पीछे भेजने की बात कह रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही यह विवाद खत्म हो सकता है।
चीनी मीडिया और चीनी सेना द्वारा जारी धमिकियों के बीच खबर आ रही है कि चीनी सेना ने विवादित डोकलाम पॉइंट से 100 मीटर पीछे हटने की बात कही। चीनी सेना ने भारत के सख्त रुख के आगे हार मान ली है। कहा जा रहा है कि चीनी सेना विवादित पॉइंट से 100 मीटर पीछे हटने को राजी हो गया है। हालाँकि भारत इसपर भी राजी नहीं हुआ है भारतीय सेना का कहना है कि चीनी सेना को विवादित डोकलाम पॉइंट से कम से कम 250 मीटर तक पीछे जाना होगा।
हालाँकि अभी भी बोर्डर पर पहले जैसी ही स्थित बनी हुई है, दोनों देशों की सेनाएँ आमने सामने डटी हैं। वहीँ चीनी मीडिया द्वारा अभी भी भारत को लेकर जहर भरी बयानबाजी की जा रही है। चीनी सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने भारत को लेकर लिखा है कि भारतीय सेना को पीछे हटना ही होगा, नहीं तो युद्ध तय है। बुधवार को ही एक चीनी अखबार ने भारत चाइना के युद्ध की काउंटडाउन तक शुरू कर चुका है। वहीँ चीनी सीमा एवं महासागर मामलों के डिप्टी डायरेक्टर जनरल वांग वेनली सीमा से कश्मीर और उत्तराखंड में चीनी दखल की बात कही थी। वहीँ अभी भारत के सख्त और अड़ियल रुख के आगे चीनी सेना पीछे हटने को तैयार हो गयी है।
अब माना जा रहा है कि चीन इस विवाद को जल्द ही खत्म करने के मूड में है, कहा जा रहा है कि चीन अगले माह ब्रिक्स बैठक से पहले ही इस मुद्दे का हल निकालने वाला है। यहाँ ब्रिक्स में नरेन्द्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक ही मंच पर होंगे तो ऐसे में चीन इस मुद्दे का हल जल्द से जल्द निकालने की कोशिश कर रहा है।