Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»तीन तलाक: मोदी सरकार बनाएं जल्द सख्त कानून, हम देंगे साथ
    देश

    तीन तलाक: मोदी सरकार बनाएं जल्द सख्त कानून, हम देंगे साथ

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 22, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    तीन तलाक मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद तलाक पीड़िताओं को राहत मिली है। उन्होंने अब केंद्र सरकार से जल्द से जल्द सख्त कानून बनाने की मांग उठाई है। बरेली की तलाक पीड़िता महिला फराह खान का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में फैसला देकर पीड़ितों को राहत दी है।

    अब सरकार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हुए सख्त कानून बनाकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें जो इस को जबरदस्ती लागू कराना चाहते हैं।पीड़िता ने कहा कि तलाक देने वाले शरीयत की बात करते हैं जबकि वह लोग इस्लाम की बारीकियां नहीं समझते। उलमा को कोर्ट के फैसले से कुछ सीख लेनी होगी। केंद्र की मोदी सरकार से मांग करते हैं कि वह ऐसा कानून बनाएं जिससे तीन तलाक देने और उस को लागू करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

    तलाक पीड़िता फरजाना और तारा बी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हम स्वागत करते हैं। अब सरकार को सख्त कानून बनाकर पहल कर पीड़िताओं को इंसाफ दिलाना है।

    मुख्तार अब्बास नकवी की बहन ने मनाया तलाक पीडि़तों के साथ जश्न-

    केंद्र मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत नकवी ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले आने के बाद तमाम तलाक पीड़िताओं के साथ जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

    मोहल्ला गढ़िया स्थित मुख्तार अब्बास नकवी के आवास पर मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नक़वी ने आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद जश्न मनाया।का माहौल है। फरहत नकवी को भी उनके शौहर ने तलाक दिया था, इसके बाद से ही इस मुहिम में लग गईं।

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही तमाम तलाक पीड़िता महिलाएं फरहत नकवी के घर पहुंची उनको लड्डू भी खिलाया।

    उधर कानपुर में सुन्नी उलमा कॉउन्सिल समेत मुस्लिम महिलाओं ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। सुन्नी उलमा कौंसिल के महामंत्री और मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में पैरवी कर रहे हाजी मोहम्मद सलीस ने कहा कि फैसला बिल्कुल दुरुस्त है।अगर मुस्लिम तंजीमों ने खुद यह फैसला कर लिया होता तो शायद रुसवाई न होती। इसके लिए लॉ बोर्ड को खत लिखे और जवाब भी आए लेकिन फैसला न कर सके।तलाक़ के खिलाफ सुर्खियों में आई सूफिया ने कहा कि इस फैसले की उम्मीद थी जो पूरी हुई।मुस्लिम समाज मे सुधार के लिए यह बड़ा कदम है। हलीम डिग्री कॉलेज में भी छात्राओ ने खुशी का इज़हार किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत के सबसे ज्यादा बिकने वाले चावल को GST ने कैसे बना दिया जीरो टैक्स प्रोडक्ट
    Next Article बाल उत्पीड़न के खिलाफ सत्यार्थी की कन्याकुमारी से दिल्ली तक की यात्रा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    असम विधानसभा में पारित हुआ यूसीसी विधेयक, देश का तीसरा राज्य बना असम

    May 27, 2026

    पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने ओडिशा से तृणमूल विधायक दिलीप मंडल को गिरफ्तार किया

    May 27, 2026

    ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर थाने में शिकायत दर्ज

    May 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • असम विधानसभा में पारित हुआ यूसीसी विधेयक, देश का तीसरा राज्य बना असम
    • पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने ओडिशा से तृणमूल विधायक दिलीप मंडल को गिरफ्तार किया
    • ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर थाने में शिकायत दर्ज
    • अमेरिका की कागज मिल में केमिकल टैंक फटा, कई लोगों की मौत
    • इजराइल के हमले में लेबनान में कम से कम 34 लोगों की मौत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version