मशहूर सीनियर बॉलीवुड एक्टर दिलिप कुमार मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए हैं। आपको बता दें दिलिप कुमार इससे पहले भी तबियत खराब होने की वजह से अस्पताल में भर्ती रह चुके हैं।
दिलिप कुमार को बुधवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। खबरों की मानें तो दिलिप कुमार को बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब ही अस्पताल लाया गया था। हॉस्पिटल सूत्रों के मुताबिक कई तरह के टेस्ट किए जा रहे हैं और इसकी रिपोर्ट गुरुवार सुबह तक जारी की जाएगी।
गौरतलब है कि दिलिप कुमार की उम्र 94 साल है और पिछले कई सालों से उनकी तबियत कुछ ठीक नहीं चल रही। दिसंबर महीने में भी उन्हें बुखार और दाहिने पैर में सूजन की वजह से लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था।