Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»देवेन्द्र झाझरिया और सरदार सिंह को खेल रत्न पुरस्कार
    Top Story

    देवेन्द्र झाझरिया और सरदार सिंह को खेल रत्न पुरस्कार

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 29, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह और पैरा एथलीट देवेंद्र झाझरिया को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को साल 2017 के लिए राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया। इन दो खिलाड़ियों के साथ ही 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा और हरमनप्रीत कौर शामिल हैं। हालांकि पुजारा काउंटी क्रिकेट खेलने की वजह से अवॉर्ड लेने नहीं आ सके हैं। राष्ट्रपति ने खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान और अर्जुन अवॉर्ड के साथ ही द्रोणाचार्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया।

    सरदार सिंह ने लंबे समय तक भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी की है और इस दौरान उनका अच्छा प्रदर्शन रहा है। वहीं देवेंद्र झाझरिया ने रियो पैरालिंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता था।

    सरदार सिंह को मॉडर्न हॉकी के बेहतरीन मिडफील्डर्स में गिना जाता है। कॉमनवेल्थ खेलों में उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने रजत पदक जीता था। हॉकी वर्ल्ड लीग में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान भी सरदार थे। उन्हें 2015 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

    टीम इंडिया के चेतेश्वर पुजारा और हरमनप्रीत कौर को अर्जुन पुरस्कार को अर्जुन पुरस्कार दिया गया है। इनके साथ ही पैरा एथलीट थंगवेलु मरियप्पन और वरुण भाटी भी अर्जुन पुरस्कार को भी यही पुरस्कार दिया गया है। इस लिस्ट में गोल्फर एसएसपी चौरसिया, मुक्केबाज देवेंद्रो सिंह, पहलवान सत्यव्रत कादयान और टीटी खिलाड़ी एंथनी अमलराज का नाम भी शामिल है। हॉकी खिलाड़ी एसवी सुनील, टेनिस खिलाड़ी साकेत मैनेनी, शूटर प्रकाश नंजप्पा, एथलीट खुशबीर कौर, और राजीव अरोकिया भी अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुने गए हैं। एथेलिट भूपेंद्र सिंह और पूर्व फुटबॉलर सैयद शाहिद हकीम को ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबेनामी संपत्ति मामला: पटना इंनकम टैक्स ऑफिस में तेजस्वी से छह घंटे और राबड़ी देवी से तीन घंटे से हो रही है पूछताछ
    Next Article शिमला रेप केस: CBI ने IG समेत 8 पुलिसवालों को किया गिरफ्तार !
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड

    May 18, 2025

    भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा

    May 18, 2025

    JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

    May 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
    • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
    • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
    • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
    • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version