रामगढ़: रांची-रामगढ़ हाइवे पर बुधवार की रात एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी। इसमें दो लोगों की जिंदा जल कर मौत होने की खबर है। दुर्घटना के बाद रांची-पटना हाइवे जाम हो गया है। पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं। जानकारी के अनुसार रांची से रामगढ़ की ओर आ रहे 2 ट्रेलर रामगढ़ से रांची की ओर जा रहे एक टेलर से टकरा गये, जिसके बाद रांची से रामगढ़ की ओर आ रहे ट्रेलर में आग लग गयी। इसके कारण टेलर में सवार ड्राइवर और खलासी के जिंदा जल कर मरने की बात सामने आयी है। दुर्घटना रामगढ़-रांची मार्ग स्थित चुटुपालू घाटी में रात 10 बजे के लगभग घटी है। सूचना मिलने पर रामगढ़ पुलिस प्रशासन तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम को भी तत्काल जानकारी दी गयी। रामगढ़ मुख्यालय डीएसपी वीरेंद्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में ट्रेलर में लगी आग बुझाने का काम फायर ब्रिगेड ने किया। घटना के बाद से रांची -पटना हाइवे जाम हो गया है। आग के कारण घंटों वाहनों का आवागमन रुक गया है। दुर्घटना के संबंध में जिला के पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल से पूछने पर बताया कि दुर्घटना में संभवत: दो लोग जिंदा जले की बात सामने आयी है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



