Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»नोएडा: बेवफा प्यार ने ले ली सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जान, सुसाइड नोट में बयां की पूरी कहानी
    देश

    नोएडा: बेवफा प्यार ने ले ली सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जान, सुसाइड नोट में बयां की पूरी कहानी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 10, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नोएडा के सेक्टर 62 में प्रेमी की बेवफाई से परेशान सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती ने बुधवार की देर शाम घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने अपने सुसाइड नोट में दो साल के प्रेम प्रसंग और प्रेमी की बेवफाई का जिक्र किया है।

    थाना सेक्टर-58 पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस उसके प्रेमी की भी तलाश कर रही है।
    यह घटना सेक्टर-62 में शांति कुंज अपार्टमेंट में हुई है। मूल रूप से पटना की रहने वाली 25 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपनी तीन सहेलियों के साथ किराए पर रहती थी। उसके पिता पटना में विद्युत विभाग में इंजीनियर हैं। युवती सेक्टर-62 की एक नामी आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।

    एसपी सिटी ने बताया कि युवती के साथ अंकुश गंदोत्रा नाम का एक युवक नौकरी करता है। वह भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। दोनों के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध थे। बुधवार को युवती की दोनों सहेलियां कार्यालय गई थीं। शाम को वह वापस लौटीं तो दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर युवती का शव पंखे से लटक रहा था। शव के पास के सुसाइड नोट मिला है।

    परिवार की मर्जी से शादी करना चाहता था अंकुश-

    सुसाइड नोट में युवती ने लिखा है कि उसका दो साल से अंकुश से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच शारीरिक संबंध थे। इस दौरान वह एक बार गर्भवती हुई थी। अब उसे अचानक पता चला कि अंकुश अपने परिवार की मर्जी से किसी और लड़की से शादी कर रहा है। मृतका ने उसे कई बार शादी के लिए मनाने का प्रयास किया। इसे लेकर वह कई दिनों से काफी परेशान थी। जब अंकुश किसी भी तरह उससे शादी करने को तैयार नहीं हुआ तो उसने हारकर बुधवार को खुदकुशी कर ली।

    पटना से नोएडा आ रहा है परिवार-

    एसपी सिटी ने बताया, युवती के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उसका परिवार पटना से नोएडा के लिए रवाना हो गया है। उनके नोएडा पहुंचने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। साथ ही सुसाइड नोट के आधार पर अंकुश की तलाश की जा रही है। कंपनी से पुलिस ने उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर ली है। अंकुश को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराम जन्मभूमि मामला: 71 साल बाद होगी इस केस पर सुनवाई
    Next Article डोकलाम विवाद: भारत का रुख देख चीनी सेना पीछे हटने को तैयार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका

    May 19, 2025

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तीन लोगों के विरूद्ध मानहानि का नोटिस

    May 19, 2025

    मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड

    May 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका
    • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तीन लोगों के विरूद्ध मानहानि का नोटिस
    • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव
    • शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी
    • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version