Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»पनामा घोटाले में अमिताभ-ऐश्वर्या समेत 424 के नाम, उनके यहां रेड क्यों नहीं
    रांची

    पनामा घोटाले में अमिताभ-ऐश्वर्या समेत 424 के नाम, उनके यहां रेड क्यों नहीं

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 4, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा कि पाकिस्तान ने एक मिसाल पेश कर दी। आॅस्ट्रेलिया में भी पनामा कांड में मुकदमे शुरू हो गये हैं, फिर भारत में यह मामला दबाया क्यों जा रहा है। यहां, नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के इशारे पर उनके यहां छापेमारी की गयी, जबकि पनामा मामले में अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या बच्चन समेत 424 लोगों के नाम हैं। उनके यहां नरेंद्र मोदी और अमित शाह छापेमारी क्यों नहीं करवा रहे हैं? लालू प्रसाद गुरुवार को रांची स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

    देश में अघोषित इमरजेंसी
    उन्होंने कहा कि डराने के लिए उनके घर पर छापे मारे गये थे। देश में आज अघोषित इमरजेंसी और तानाशाही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने विराधियों को सता रही है। देश में जितने डकैत और घड़ियाल हैं, उनके यहां छापेमारी नहीं की जा रही है। बस विरोधियों को डराने के लिए उनके यहां रेड करवायी जा रही है। लालू ने कहा कि पनामा घोटाले में ऐश्वर्या बच्चन, अमिताभ बच्चन, डॉ रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह, गौतम अडानी का बड़ा भाई विनोद अडाणी, डीएलएफ के मालिक अनुराग केजरीवाल, ओएस कंवल, अनिल वासुदेव, मोहन लाल लोहिया, रतन चड्ढा, अब्दुल राशिद मीर, मलिक श्रीनिवासन, जुबेरी पूनावाला, इकबाल मिर्ची (दाउद का दायां हाथ) समेत 424 अन्य लोगों के नाम हैं, जिस पर छापेमारी नहीं हो रही है।

    नीतीश पलटूराम, नमो-नमो का जाप कर रहे : लालू प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार का नाम उन्होंने पलटूराम रखा है। वे इन दिनों नमो-नमो का जाप कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी की गोद में जाकर बैठ गये हैं। शरद यादव पर लालू ने कहा कि वे मंडलवादी और एंटी बीजेपी, एंटी आरएसएस हैं। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि शरद यादव विपक्षियों को जोड़ने का काम करते हैं। इस काम में अब भी लगे हुए हैं।
    50 परसेंट में सिमट गये आदिवासी : झारखंड पर लालू ने कहा कि यहां की स्थिति बद से बदतर है। यहां आदिवासियों की स्थिति ठीक नहीं है। उनका हक छीना जा रहा है। मोदी सरकार ने उन्हें 50 परसेंट में समेट दिया है। आज स्थिति यह है कि मेरिट में आने के बाद भी आदिवासी आरक्षित कोटि में ही रहेंगे। इस सरकार ने 50 परसेंट सामंतों के लिए आरक्षित कर दिया है। हमारे समय में ऐसा नहीं था। हम आदिवासियों को बगल में बिठाते थे।

    पूरे रंग में दिखे लालू : रांची में पत्रकारों से बातचीत के दौरान लालू प्रसाद पूरे रंग में दिखे। उन्होंने कहा कि रांची का पत्रकार लोग बहुत अच्छा है। खूब अच्छा-अच्छा लिखो। सच बात लिखो। अंत में उन्होंने कहा कि बहुत हो गया, चलो, चलो हटो, नहीं तो लाठीचार्ज होगा।

    चार मामलों में लालू ने कोर्ट में लगायी हाजिरी

    रांची: चारा घोटाले के चार मामलों आरसी 64ए/ 96, आरसी 68ए/96, आरसी 38ए/96 तथा आरसी 47ए/96 में लालू प्रसाद ने सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश की कोर्ट में हाजिरी लगायी। शुक्रवार को भी लालू प्रसाद कोर्ट में हाजिरी लगायेंगे। गुरुवार को आरसी68ए/96 में लालू प्रसाद की ओर से सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश एसएस प्रसाद की कोर्ट में दो लोगों की गवाही करायी गयी। पटना के तत्कालीन एसएसपी एवं डीजी सुनील कुमार एवं बिहार के तत्कालीन मुख्य सचिव मुकुंद प्रसाद की गवाही दर्ज करायी गयी। वहीं आरसी64ए/96 में सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की कोर्ट में सिर्फ बिहार के तत्कालीन मुख्य सचिव मुकंद प्रसाद की गवाही हुई। तत्कालीन एसएसपी सुनील कुमार की गवाही की तिथि 10 अगस्त होने के कारण कोर्ट ने उनकी गवाही दर्ज नहीं की गयी।

    बाबूलाल-हेमंत मिले, मौजूदा राजनीतिक हालात पर बातचीत

    रांची: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन और झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने मुलाकात की। रांची के राजकीय अतिथिगृह में हुई इस मुलाकात के दौरान नेताओं के बीच मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी से लालू यादव ने झारखंड का राजनीतिक फीडबैक लिया और 27 अगस्त को बिहार में होनेवाली उनकी पार्टी की रैली में आने का न्योता भी दिया। स्टेट गेस्ट हाउस में हुई इस बैठक के दौरान नेताओं ने विपक्षी एकता को और मजबूत करने के संबंध में भी बात की। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग होने के बाद हुई इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन को लालू ने झारखंड में विपक्ष की की एकता बनाये रखने को भी कहा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबच्चों में दिखता है भावी भारत : मुख्यमंत्री
    Next Article चुटिया पुलिस की प्रताड़ना से आहत युवक ने लगायी फांसी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एलबी खियांग्ते के ठिकाने पर सीआईडी का छापा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच जारी

    July 23, 2026

    झारखंड में 7,299 सहायक आचार्य पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 31 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

    July 23, 2026

    रांची के सदर अस्पताल की लिफ्ट में फंसा युवक, दो घंटों की मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर

    July 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पेपर लीक पर प्रधानमंत्री का बयान देर से आया, छात्रों का सरकार से भरोसा उठ चुका : जयराम रमेश
    • पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी घायल, एक गिरफ्तार
    • रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल होने पर तीन ट्रैफिक पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच शुरू
    • सीजेपी ने देशव्यापी छात्र आंदोलन को जारी रखने का लिया निर्णय
    • प्रधानमंत्री पेपर लीक की जिम्मेदारी लें : प्रियंका गांधी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version