Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भारत की लड़खड़ाती पारी को धौनी और भुवनेश्वर ने संभाला
    Top Story

    भारत की लड़खड़ाती पारी को धौनी और भुवनेश्वर ने संभाला

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 24, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    श्रीलंका और भारत के बीच दूसरा वनडे मैच कैंडी पालेकेले स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 236 रन बनाए। इंनिग ब्रेक में हुई बारिश के बाद भारत को 47 ओवरों में 231 रनों का टारगेट मिला। रोहित शर्मा और शिखर धवन ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों पहले विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी की। लेकिन इसके बाद अकीला धनंजया ने भारतीय पारी की कमर तोड़ दी। भारत ने महज 22 रन के अंदर 7 विकेट गवां दिए। इसके बाद धौनी और भुवनेश्वर ने भारत की पारी को संभाला।

    वनडे करियर का 32 अर्धशतक लगाने के बाद रोहित अकीला धनंजया की गेंद पर LBW हो गए। रोहित के आउट होते ही शिखर धवन भी आउट हो गए। इसके बाद अकीला धनंजया ने भारतीय पारी की कमर तोड़ दी। धनंजया ने जाधव, कोहली, राहुल, पांड्या और अक्षर पटेल को भी सस्ते में पवेलियन भेज दिया। इनिंग के 18वें ओवर में धनंजया ने केदार जाधव 1 रन, विराट कोहली 4 रन और केएल राहुल 4 रन पर आउट किया। फिलहाल क्रिज पर धौनी और भुवनेश्वर मौजूद है।

    ऐसी थी श्रीलंकाई पारी

    श्रीलंका की टीम शुरुआती लड़खड़ाहट के बाद फिर उभर नहीं सकी और 50 ओवर में 8 विकेट पर 236 रन ही बना सकी। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दूसरे मैच में भी बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और कप्तान विराट कोहली के टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने के फैसले को सही साबित कर दिया।

    श्रीलंका ने अपने पांच विकेट 29वें ओवर में 121 रन तक गंवा दिये थे। लेकिन इसके बाद मिलिंडा सीरीवर्धने (58) और चामरा कापूगेदेरा (40) ने छठे विकेट के लिये 91 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को कुछ हद तक उबारा। लेकिन बुमराह ने इन दोनों ही बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर श्रीलंका पर ब्रेक लगा दिया। बुमराह ने 45वें ओवर में सीरीवर्धने को और 47वें ओवर में कापूगेदेरा को आउट किया। इससे पहले बुमराह ने श्रीलंका के ओपनर निरोशन डिकवेला (31) को भी आउट किया था। बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 43 रन देकर चार विकेट झटके। वहीं लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 43 रन पर दो विकेट लिए।

    लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने दानुष्का गुणातिल्का (19) और कुशल मेंडिस (19) को आउट कर श्रीलंका के शीर्ष क्रम को झकझोरा था। लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज(20) और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कप्तान उपुल तरंगा (9) को आउट किया। धोनी ने गुणातिल्का को चहल की गेंद पर स्टंप कर वनडे में श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर कुमार संगकारा के 99 स्टम्पिंग करने के विश्व रिकार्ड की भी बराबरी कर ली।

    ये है प्लेइंग XI-

    इंडिया: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, के.एल राहुल, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धौनी(विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, यजुवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमरा, भुवनेश्वर कुमार।

    श्रीलंका: उपुल थरंगा(कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला(विकेटकीपर), धनुष्का गुणतिलका, कुशल मेंडिस, चमारा कपुगेदरा, मिलिंद सिरिवर्धना, अकीला धनंजया, लसिथ मलिंगा, दुष्मंता चामीरा, विश्वा फर्नांडो।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशिवसेना ने केंद्र से कहा, ‘बुलेट ट्रेन’ का सपना भूल जाइए, सुरक्षा पर ध्यान दीजिए
    Next Article महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है : स्वास्थ्य मंत्री
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

    May 18, 2025

    बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी

    May 18, 2025

    रांची में हर सरकारी जमीन पर लगेगा सूचना बोर्ड

    May 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
    • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
    • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
    • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
    • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version