रांची: महंगे होते प्याज का विरोध विपक्षी विधायकों ने किया। विरोध का अनोखा तरीका भी अपनाया। शनिवार को मंत्रियों को एक-एक प्याज भेंट किया गया। साथ ही महंगाई को काबू करने का आग्रह भी विधायकों ने किया। साथ ही धर्मांतरण, भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में झारखंड विधानसभा के समक्ष विधायकों ने प्रदर्शन किया। विपक्ष के सदस्यों ने इस बिल पर कड़ी आपत्ति जतायी।

