मुंबई:  मुंबई के धारावी में स्थित एक स्कूल के तीन विद्यार्थी शनिवार सुबह समुद्र में डूब गए। एक अधिकारी ने बताया कि तीनों बच्चे दादर चौपाटी समुद्रतट पर घूमने गए थे, जहां वे समुद्र की ऊंची लहरों की चपेट में आ गए। बृहन्मुंबई नगर निगम आपदा नियंत्रण के मुताबिक, यू. एम. हाई स्कूल के 13 वर्षीय भरत हनुमंता, 15 वर्षीय रोहित यादव और 16 वर्षीय अनूप यादव की समुद्र में डूबने से मौत हो गई।

मुंबई अग्निशमन विभाग के राहत कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों विद्यार्थियों के शव निकाले।

अधिकारियों ने बताया कि समुद्रतट के चट्टानी होने के चलते खतरे वाला इलाका घोषित होने के बावजूद समुद्रतट पर किसी लाइफगार्ड की नियुक्ति नहीं थी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version