चंडीगढ़: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को आज सीबीआई की विशेष अदालत ने दो साध्वियों के साथ रेप के मामले में 20 साल की सश्रम सजा सुनाई गई है। यह सजा बारी बारे से राम रहीम को काटनी होगी। इसके साथ ही कोर्ट ने राम रहीम पर भारी भरकम जुरमाना भी ठोका है।
बतादें कि सोमवार को डेरा चीफ गुरमीत राम रहीम को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने साल 1999 और 2001 में अपनी ही दो साध्वियों के साथ रेप के मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने राम रहीम को दोनो अपराधों के लिए (दस-दस) साल की सजा सुनाई है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को कुल 20 साल अब जेल में ही गुजारने होंगे।
इसके साथ ही इस अपराध के लिए उन्हें एक के बाद एक सजा काटनी होगी। गुरमीत राम रहीम पर कोर्ट ने राम रहीम की रहम की भीख पर बिना गौर किये बड़ा फैसला सुनाया है। साथ ही कोर्ट ने राम रहीम पर 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। राम रहीम से मिलने वाला जुर्माने की राशि में से प्रत्येक पीड़िता को 14 लाख रुपये दिए जाएंगे।
ज्ञात हो 15 साल के लम्बे इन्तजार के शुक्रवार को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को दोषी माना था। जिसके बाद सोमवार को जज जगदीप के सामने सजा को लेकर हुयी बहस में कोर्ट ने इस तरह के अपराध को समाज के लिए कलंक बताते हुए गुरमीत राम रहीम को दोनों अपराधों के लिए (10-10) साल की सजा सुनाई है। राम रहीम को 20 साल अब जेल में ही काटनी होगी। सोमवार को सजा के ऐलान के बाद राम रहीम का डॉक्टरों की टीम ने मेडिकल किया, जिसके बाद उसे जेल के कपड़े पहनाकर रोहतक की सुनारिया जेल में भेज दिया गया।