हजारीबाग: शहर के शिवपुरी मुहल्ला स्थित वंदना नर्सिंग होम में गर्भवती महिला की मौत से सोमवार को हो गयी। परिजनों का गुस्सा फुटा। मृतक महिला अर्चना सिन्हा पति आकाश कुमार सिन्हा जो शिवपुरी मुहल्ले की ही थी। इसी लिए काफी भीड़ उमड़ी थी। भीड़ ने शव को नर्सिंग होम गेट के पास रखकर हंगामा करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। डॉ. वंदना ने परिजनों काफी समझाया बुझाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने उनकी कोशिश नाकाम यह कहते हुए कर दी कि मरीज की मौत डा. की लापरवाही से हुयी है। इन्हें अविलंब गिरफ्तार किया जाये।
मृतक के पति आकाश कुमार सिन्हा का कहना है कि पानी अधिक चढ़ाने से अर्चना को खांसी हुई। धीरे-धीरे बोली बंद हो गयी। डा. बंदना को इसकी सूचना दिए छह घंटे बीत गये लेकिन डाक्टर नहीं आये। मौत का कारण यही है। 14अगस्त से डा. बंदना के इलाज में पत्नी अर्चना इलाजरत थी। किसी तरह का भी पेसेंट को परेशानी नहीं थी। 18 को सिजेरियन से बच्चा पैदा हुआ। जबकि बच्चा जन्म होने कि तिथि 22 अगस्त को होने का डा. ने समय निर्धारित किया गया था। अचानक 21 अगस्त को 10 बजे दिन में कमर में दर्द हुआ। और मौत हो गयी।

क्या कहती हैं डॉ वंदना
डा.वंदना का कहना है कि मरीज को पहले कहीं दूसरे जगह इलाज चल रहा था। पेसेंट काफी क्रिटिकल था। खैरियत हुई कि पेसेंट का पानी वाली थैल फटी नहीं थी। बच्चा तंदरूस्त हुआ। अचानक पेसेंट को हर्ट अटैक हुआ। सीने में दर्द बताया। मैने तुरंत डा. अनवर के पास रेफर किया। वहां से भी डा. ने मेडिको रांची रेफर कर दिया। रास्ते में मौत हो गयी। डा. बंदना ने मृतक के परिजनों के साथ समझौता किया। परिजनों ने शव को अपने घर शिवपुरी ले गये।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version