Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»105 प्रखंडों में खुलेंगे आइटीआइ
    रांची

    105 प्रखंडों में खुलेंगे आइटीआइ

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 6, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: श्रम एवं नियोजन तथा प्रशिक्षण विभाग द्वारा राज्य के 13 जिलों के 105 प्रखंड के खाली पड़े सरकारी भवनों में आइटीआइ खोले जायेंगे। संबंधित उपायुक्त या विभाग से सहमति प्राप्त कर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का संचालन किया जायेगा। यह निर्णय शनिवार को कैबिनेट की बैठक में लिया गया। मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में हुई बैठक में 21 एजेंडों पर मुहर लगी।
    बैठक में राज्य में रोजगार एवं उद्योग के माहौल को बढ़ावा देने से लेकर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में साइकिल को बढ़ावा देने के फैसले लिये गये। बैठक में वैसे कलाकारों को पेंशन देने का फैसला किया गया है, जिनकी उम्र 60 वर्ष से ज्यादा है और अब अपनी कला को प्रदर्शित करने में शारीरिक रूप से असमर्थ हैं। उन्हें पेंशन के रूप में 1000 रुपये प्रतिमाह दिये जायेंगे, ताकि उनका जीवन यापन कुछ सरल हो सके।

    मंत्री होंगे औद्योगिक विकास प्राधिकार के अध्यक्ष
    उद्योग, खान एवं भूतत्व मंत्री को झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार का अध्यक्ष बनाया जायेगा। प्राधिकार के प्रबंध निदेशक के पद पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के विशेष सचिव, अपर सचिव अथवा संयुक्त सचिव स्तर के पदाधिकारी की नियुक्ति होगी। प्रबंध निदेशक की नियुक्ति और पदस्थापन राज्य सरकार द्वारा की जायेगी। प्राधिकार में कुल पांच निदेशकों का एक स्थायी निदेशक मंडल होगा, जिसके सदस्य सचिव खान भूतत्व विभाग, सचिव राजस्व निबंधन भूमि सुधार विभाग, सचिव अथवा अपर वित्त आयुक्त योजना सह वित्त विभाग निदेशक उद्योग तथा प्रबंध निदेशक जियाडा सदस्य सचिव होंगे। इसके अलावा तीन स्वतंत्र निदेशक होंगे, जिन्हें औद्योगिक संगठन अथवा औद्योगिक घरानों अथवा उद्योगपतियों में से उद्योग खान भूतत्व विभाग के द्वारा नामित अथवा मनोनीत किया जायेगा।

    ग्रामीण क्षेत्रों में भवन निर्माण के लिए पंचायत की मंजूरी जरूरी
    ग्रामीण क्षेत्रों में अब ग्राम पंचायत से भवन निर्माण की स्वीकृति लेनी होगी। इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग पंचायती राज के प्रस्ताव -झारखंड पंचायत भूमि विकास नक्शा एवं भवन निर्माण नियमावली 2017 के प्रारूप को स्वीकृत किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत से भवन निर्माण की स्वीकृति प्राप्त करनी होगी।

    पेंशनधारियों का महंगाई भत्ता अब 136 फीसदी
    सरकार के पेंशन एवं पारिवारिक पेंशन को अपुनरीक्षित वेतनमान में 1.1.2017 के प्रभाव से 132 प्रतिशत महंगाई भत्ता को बढ़ा कर 136 प्रतिशत महंगाई भत्ता करने के योजना सह वित्त विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी।

    भूमि अधिग्रहण झारखंड संशोधन बिल-2017 मंजूर
    रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के प्रस्ताव भूमि अर्जन पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन में कंपनसेशन और पारदर्शिता के अधिकार झारखंड संशोधन विधेयक 2017 के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गयी। बैठक की जानकारी देते हुए भू-राजस्व सचिव केके सोन ने बताया कि इस प्रस्ताव के तहत राज्य के महत्वपूर्ण सामाजिक एवं आर्थिक आधारभूत संरचना के विकास के लिए भूमि अधिग्रहित की जा सकेगी। इसके तहत अवसंरचनात्मक सुविधाओं के लिए एवं व्यापक जनहित में विभिन्न परियोजनाओं जैसे विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, अस्पताल, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, रेल, सड़क, जल मार्ग, विद्युतीकरण, सिंचाई, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए आवास, जल आपूर्ति, पाइप लाइन एवं ट्रांसमिशन के लिए भूमि अर्जित की जा सकेगी। राजस्व सचिव ने बताया कि इन योजनाओं के लिए भूमि-अधिग्रहण को सोशल इंपैक्ट असेस्मेंट स्टडी से मुक्त रखा गया है। इस विधेयक को विधानसभा के मानसून सत्र में लाया जायेगा। सदन से पारित होने के बाद राष्ट्रपति से अनुमोदन प्राप्त किया जायेगा।
    सोन ने बताया कि राज्य में आधारभूत संरचना के विकास के लिए गोवा, गुजरात, तेलंगाना, यूपी में भी इस तरह का संशोधन कर विधेयक पारित हो चुका है।

    रांची में पब्लिक बाइसाइकिल शेयरिंग सिस्टम

    स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत रांची शहरी क्षेत्र में लोक निजी भागीदारी पर पब्लिक बाइसाइकिल शेयरिंग सिस्टम  की प्रणाली को स्वीकृति प्रदान की गयी। प्रथम चरण में इस योजना को लगभग 1200 साइकिलों के साथ रांची शहर के 120 स्टेशनों से आरंभ किया जायेगा। प्रथम चरण की योजना की सफलता के बाद पूरे शहरी क्षेत्र में इसका विस्तार किया जायेगा। उपभोक्ताओं को साइकिल निर्गत करने के लिए स्मार्ट फोन एप्लीकेशन एवं स्मार्ट कार्ड उपलब्ध होंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअर्जुन अवार्ड के लिये नामित नहीं होने पर भड़के बोपन्ना
    Next Article भारी बारिश से बाढ़ के हालात, चार बहे
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार

    June 20, 2025

    पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट

    June 20, 2025

    झारखंड के कई जिलों में 25 तक बारिश के आसार

    June 20, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
    • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
    • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
    • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
    • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version