Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»Ind Vs SL: धवन-राहुल की शानदार बल्लेबाजी के बाद श्रीलंका ने की वापसी
    क्रिकेट

    Ind Vs SL: धवन-राहुल की शानदार बल्लेबाजी के बाद श्रीलंका ने की वापसी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 12, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कैंडी: भारत ने कैंडी में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट खोकर 329 रन बना लिए थे। रिद्धिमान साहा 13 रन और हार्दिक पांड्या एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।  सलामी बल्लेबाजों, शिखर धवन (119) और लोकेश राहुल (85) की शानदार पारियों के दम पर भारत ने शानदार शुरुआत की। हालांकि बाद में विकेटों के गिरने का सिलसिला चल निकला।

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेने वाली भारतीय टीम ने लंच तक धवन और लोकेश की शतकीय साझेदारी के दम पर 134 रन बना लिए थे। दूसरे सेशन में भारत ने धवन, राहुल और चेतेश्वर पुजारा के रूप में अपने 3 विकेट गंवाए। श्रीलंका के नए गेंदबाज मलिंदा पुष्पकुमारा ने धवन और उसके बाद राहुल को पवेलियन भेज कर भारत की इस मजबूत साझेदारी को तोड़ा। धवन ने इस बीच अपने टेस्ट करियर का छठा अर्धशतक लगाया। इसके बाद कप्तान विराट कोहली (42) और अजिंक्य रहाणे (17) ने चायकाल तक बिना कोई विकेट गंवाए टीम को 235 के स्कोर तक पहुंचाया।

    चायकाल की समाप्ति के बाद भारत की पारी को आगे बढ़ाने उतरे कोहली और रहाणे को भी अधिक देर तक मैदान पर नहीं टिक पाए। कोहली को संदाकन और रहाणे को पुष्पकुमारा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। रविचंद्रन अश्विन (31) और साहा ने इसके बाद 26 रन जोड़कर टीम को 322 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन इसी स्कोर पर विश्वा फर्नाडो ने विकेट के पीछे खड़े निरोशन डिकवेला के हाथों अश्विन को कैच आउट कर भारत का छठा विकेट भी गिराया। इसके बाद साहा और पांड्या ने बिना कोई विकेट गंवाए स्टम्प्स तक टीम को 29 के स्कोर तक पहुंचाया।

    श्रीलंका के लिए पुष्पकुमारा ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं संदाकन को दो और फर्नाडो को एक सफलता मिली। 3 टेस्ट मैचों की इस सीरीज में भारत ने पिछले दो टेस्ट मैचों में जीत हासिल कर 2-0 से अजेय बढ़त बना रखी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट फिर प्रवर समिति के हवाले, विधानसभा से तीन विधेयक पारित
    Next Article PM मोदी ने कराया सर्जिकल स्ट्राइक, मनोहर पर्रिकर को तो पता ही नहीं था : कांग्रेस
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए डीडीसीए ने जारी किए खिलाड़ियों की नीलामी के नियम

    July 4, 2025

    महिला यूरो 2025: स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया

    July 4, 2025

    मुंबई से क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल

    July 1, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए डीडीसीए ने जारी किए खिलाड़ियों की नीलामी के नियम
    • महिला यूरो 2025: स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
    • सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार
    • देश की प्रगति के लिए मजबूत बंदरगाह जरूरी : शांतनु ठाकुर
    • राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version