रांची। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश को झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को सड़क मार्ग से 12 किलोमीटर पैदल चलकर राजधानी रांची के नामकुम इलाके में स्वर्ण रेखा नदी में प्रवाहित किया। राजधानी रांची में हरमू स्थित प्रदेश बीजेपी कार्यालय से गुरुवार दोपहर बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश लेकर स्वयं मुख्यमंत्री रघुवर दास पैदल निकले और उनके साथ आदिवासी मामलों के केन्द्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, झारखंड के शहरी विकास मंत्री सीपी सिंह एवं हजारों आम लोग जुलूस में शामिल थे। अस्थि कलश लेकर मुख्यमंत्री एवं हजारों अन्य लोग देर शाम राजधानी के विभिन्न इलाकों से होते हुए नामकुम में स्वर्ण रेखा नदी के तट पर पहुंचे जहां उन्होंने अटल बिहारी अमर रहे के नारों के बीच अस्थि कलश को स्वर्ण रेखा नदी में प्रवाहित किया। बीजेपी के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने बताया कि वाजपेयी के अस्थि कलश राज्य की शेष चार प्रमुख नदियों में कल प्रवाहित किए जाएंगे।
सीएम रघुवर ने 12 किमी पैदल चलकर नदी में प्रवाहित कीं अटल की अस्थियां
Previous Articleजमशेदपुर : ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास
Next Article अनिल अंबानी के मुकद्दमों से न डरें राहुल : कांग्रेस