Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»अनिल अंबानी के मुकद्दमों से न डरें राहुल : कांग्रेस
    राजनीति

    अनिल अंबानी के मुकद्दमों से न डरें राहुल : कांग्रेस

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 24, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: कांग्रेस ने पार्टी के भीतर यह अच्छे से स्पष्ट कर दिया है कि राफेल का भ्रष्टाचार उजागर करने के लिए रिलायंस समूह के प्रमुख अनिल अंबानी पार्टी नेताओं के खिलाफ जो विभिन्न अदालतों में मुकद्दमे करा रहे हैं उनसे डरने की जरूरत नहीं। इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी महासचिवों और प्रदेश अध्यक्षों को कह दिया है कि उनके ऊपर जो भी मुकद्दमे होंगे उन्हें पार्टी का लीगल सैल लड़ेगा। हाल ही में जब कांग्रेस अध्यक्ष ने राफेल के भ्रष्टाचार को गांव-गांव तक ले जाने के लिए महासचिवों और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक बुलाई थी तो उसमें महाराष्ट्र के अध्यक्ष समेत कुछ नेताओं ने रिलायंस की तरफ से मुकद्दमे होने को लेकर चिंता जताई थी।

    दिलचस्प यह है कि राफेल के मुद्दे को सबसे ज्यादा उठाने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मुकद्दमे का साहस रिलायंस समूह अब तक नहीं दिखा सका है। आगे भी उसका इरादा राहुल गांधी को अदालत में खींचने का नहीं है। अभी तक रिलायंस ने कांग्रेस के प्रवक्ताओं को ही मानहानि के लिए अधिक जिम्मेदार बताया है। वैसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, पी. चिदम्बरम, मल्लिकार्जुन खडग़े, आनंद शर्मा, अभिषेक सिंघवी, रणदीप सुरजेवाला, पवन खेड़ा राफेल को भ्रष्टाचार करार देते हैं।

    रिलायंस का झूठ : कलपुर्जे वह ही बनाएगी

    कांग्रेस ने रिलायंस का नाम लिए बिना कहा है कि वह झूठ बोल रही है, राफेल के कलपुर्जे वह ही बनाएगी। पार्टी का यह भी कहना है कि डिसॉल्ट कम्पनी से रिलायंस का ऑफसैट करार हुआ है, वह सरकार की कृपा के आधार पर ही हुआ क्योंकि इस तरह के करार एक तरह से सरकारी गारंटी के बिना नहीं हुआ करते। कांग्रेस ने यह भी दावा किया है कि अभी जो राफेल विमान आ रहे हैं उनमें रिलायंस को कलपुर्जे व अन्य सामान बनाने के लिए 30 हजार करोड़ रुपए का काम मिला है, आगे उसे 50 साल तक राफेल बनाने और उसके रख-रखाव के लिए 1 लाख करोड़ रुपए मिलेंगे। पार्टी का कहना है कि उसके सवाल राफेल में भ्रष्टाचार को लेकर सरकार से हैं इसलिए वह रिलायंस को कोई जवाब नहीं देना चाहती।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीएम रघुवर ने 12 किमी पैदल चलकर नदी में प्रवाहित कीं अटल की अस्थियां
    Next Article चारा घोटाला : लालू यादव को 30 अगस्त तक सरेंडर के आदेश
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025

      अरुणाचल प्रदेश के स्पीकर के संग झारखंड के विधायकों ने स्थानीय और नियोजन नीति पर की चर्चा

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version