Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सिद्धू शांति के दूत, उन्हें निशाना बनाने वाले अमन की कोशिशों को नुकसान पहुंचा रहे: इमरान खान
    Breaking News

    सिद्धू शांति के दूत, उन्हें निशाना बनाने वाले अमन की कोशिशों को नुकसान पहुंचा रहे: इमरान खान

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 21, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • शहीद के पिता ने मोदी से की इमरान से मिलने की अपील

    इस्लामाबाद. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने शपथग्रहण समारोह में आने के लिए मंगलवार को नवजोत सिंह सिद्धू का शुक्रिया अदा किया। इमरान ने अपने ट्वीट में कहा कि जो भी मेरे शपथग्रहण में आने के लिए सिद्धू की बुराई कर रहे हैं, वे उपमहाद्वीप में शांति की कोशिशों को बड़ा नुकसान पहुंचा रहे हैं। बिना शांति के हमारे लोग आगे नहीं बढ़ सकते। एक और ट्वीट में इमरान ने कहा कि दोनों देशों को आगे बढ़ने के लिए कश्मीर समेत अपने सभी विवाद निपटाने होंगे।
    पंजाब से कांग्रेस के विधायक नवजोत सिंह सिद्धू रविवार को ही इमरान के शपथग्रहण में शामिल होने पाकिस्तान गए थे। वहां आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा को गले लगाने के बाद भारत में उनकी काफी आलोचना हुई थी। सिद्धू ने अपने दौरे में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की जीत को दोनों पड़ोसी देशों के बीच शांति प्रक्रिया के लिए अच्छा बताया था। उन्होंने कहा था कि वे पाकिस्तानियों के लिए प्यार और दुआओं का संदेश लेकर आए हैं।
    शहीद के पिता ने मोदी से की इमरान से मिलने की अपील: कश्मीर में एक महीने पहले आतंकियों द्वारा अगवा कर मारे गए राइफलमैन औरंगजेब के पिता मोहम्मद हनीफ ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की है वे इमरान खान से मुलाकात करें। उन्होंने कहा, “पड़ोसियों के बीच ऐसी समझ होनी चाहिए कि दोनों तरफ से कोई भी नहीं मारा जाएगा और दोनों ही साथ विकास करें। सिद्धू साब वहां पाक आर्मी चीफ से मिले। मुझे लगता है कि उन्हें (पाक आर्मी चीफ) भी हमसे मिलना चाहिए। मैं इमरान खान से कहना चाहूंगा कि अगर वो एक कदम हमारी तरफ बढ़ाएंगे तो हम उनकी तरफ 100 कदम बढ़ाएंगे।
    मोदी ने भी दिया था शरीफ को न्योता- सिद्धू: इमरान के शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के सेना प्रमुख से गले मिलने पर उठ रहे सवालों पर नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को एक बार फिर सफाई दी। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में नवाज शरीफ को न्योता भेजा था। मोदी खुद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के यहां शादी समारोह में अनौपचारिक तौर पर पहुंचे थे

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुहाने नदी में डूबे पांच बच्चों के शव बरामद
    Next Article छोरियां छोरों से चार कदम आगे : महावीर फोगट
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version