चतरा. हंटरगंज पुलिस ने सोमवार की देर शाम शराब लदे एक स्कॉर्पियों को जब्त किया है। इसके साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया। तस्कर के अनुसार, शराब की खरीदारी रांची से की गई थी और उसे बिहार ले जा रहा था। जब्त स्काॅर्पियो से पुलिस ने 2000 अवैध देसी शराब का पाउच बरामद किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गश्ती के दौरान गणपति पेट्रोल पंप के पास की।

पुलिस ने पीछा कर पकड़ा  गश्ती दल में थाना प्रभारी अगनु भगत और एएसआई दिलीप यादव और सुरक्षा बल के जवान शामिल थे। पुलिस को देखकर वाहन के तेज गति से भागने पर गश्ती दल को संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने वाहन का उसका पीछा किया। इसके बाद ड्राइवर सह तस्कर वाहन छोड़कर भागने लगे। उसी दौरान तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो को भी अपने कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार तस्कर रांची रातू का रहने वाला है। उसका नाम चंदन कुमार है। इस मामले में पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version