Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»दिसंबर तक नक्सलमुक्त हो जायेगा झारखंड: डीजीपी डीके पांडेय
    झारखंड

    दिसंबर तक नक्सलमुक्त हो जायेगा झारखंड: डीजीपी डीके पांडेय

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 1, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका। डीजीपी डीके पांडेय ने दुमका में सशस्त्र सीमा बल के विजयपुर स्थित कैंप में आयोजित सम्मान समारोह में हिस्सा लिया। मौके पर अधिकारी और जवानों का हौसला बढ़ाते हुए डीजीपी ने नक्सलियों को उनकी भाषा में जवाब दिया। कहा कि विकास को रोकने वालों को 6 इंच छोटा कर देंगे। झारखंड पुलिस 2018 के दिसंबर तक नक्सलवाद मुक्त झारखंड के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए झारखंड पुलिस दृढ़ संकल्पित है।

    माओवादी राष्ट्र की सुरक्षा के लिए खतरा:

    डीजीपी ने कहा कि हौसले, दिलेरी और बहादुरी का जो नमूना दुमका में एसएसबी ने पेश किया है, इसमें कोई शक नहीं है कि नक्सलमुक्त झारखंड का संकल्प 2018 में ही पूरा हो जायेगा। कहा कि माओवादी राष्ट्र की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। माओवादी राज्य को विकास के पथ पर नहीं जाने देते हैं। बच्चों की शिक्षा को बाधित करते हैं, उन्हें पकड़ कर जंगल ले जाकर नक्सली बनाते हैं। ऐसे माओवादी भारत के संविधान, राज्य, समाज, एसएसबी और झारखंड पुलिस के दुश्मन हैं।

    जवानों को बहादुरी के लिए किया गया सम्मानित:

    डीजीपी ने कहा कि भारतीय संविधान की रक्षा के लिए माओवादियों से युद्ध करेंगे। आवश्यकता है कि हमारी जिस टीम ने यहां नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, वह अपने अनुभवों को झारखंड के दूसरे जगहों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही टीमों के साथ भी बांटे। समारोह में डीजीपी ने दुमका के एसपी किशोर कौशल और एसएसबी के समादेष्टा परीक्षित सहित कुल 36 जवानों को अदम्य बहादुरी को लेकर प्रशस्ति पत्र देकर समानित किया।
    ये पुलिस अधिकारी थे मौजूद: एडीजी विशेष शाखा अनुराग गुप्ता, आइजी आशीष बत्रा, डीआइजी साकेत कुमार सिंह, एसएसबी आइजी संजय कुमार, एसएसबी डीआइजी सुमित जोशी, एसपी किशोर कौशल एवं एसएसबी कमांडेंट परीक्षित की उपस्थिति में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह 28 जुलाई 2018 को गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कछुआकांदर के जंगली पहाड़ी एवं दुर्गम इलाके में हुई नक्सलियों से मुठभेड़ टीम में शामिल पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। टीम का नेतृत्व आसिस्टेंट कमांडेंट नरपत सिंह कर रहे थे।

    ये पुलिसकर्मी हुए सम्मानित:

    पुरस्कार प्राप्त करनेवाले पुलिस पदाधिकारियों-कर्मियों में एसपी किशोर कौशल, एसएसबी कमांडेंट परीक्षित, असिस्टेंट कमांडेंट नरपत सिंह, गोपीकांदर थाना के एएसआइ योगेश्वर उरांव, बटालियन एचसी प्रदीप कुमार, भीम सिंह, जवान असीम टोप्पो, संदीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार, जवान जसमुद्दीन शेख, जवान गणेश सिंह राणा, अमरेंद्र सिंह, एएसआइ योगेश्वर उरांव, एचसी प्रदीप कुमार, भीम सिंह, सुनील कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार, दुलाल गोराई, श्यामनारायण ठाकुर, अमरेंद्र सिंह, गणेश सिंह राणा, असीम टोप्पो, मुस्ताक अहमद, बोकदा, योगेंद्र कुमार, श्याम सिंह मेड़, हरीश राम, कदम अभय, जुटार सिंह, सोनू कुमार, भोषले हर्षद, अब्दुल रहमान, संदीप कुमार, केनाराम हलधर, आलोक राय एवं जसमुद्दीन शेख सहित अन्य सम्मानित हुए

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्पेशल आॅडिट करायेंगे : कृषि मंत्री रणधीर सिंह
    Next Article सांसद ने लोकसभा में उठायी जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाने की मांग
    azad sipahi

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version