Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झाविमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की हत्या पर बंद रहीं दुकानें, पांच घंटे सड़क जाम
    Breaking News

    झाविमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की हत्या पर बंद रहीं दुकानें, पांच घंटे सड़क जाम

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 23, 2018Updated:August 23, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झरिया/अलकडीहा. झाविमो (युवा मोर्चा) के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह की हत्या पर झरिया सहित आसपास का इलाका बुधवार को उबल उठा। रंजीत का शव उसके बनियाहीर स्थित आवास पहुंचते ही कोहराम मच गया। रंजीत सिंह अमर रहे…। दोषियों को फांसी दो…। जिला प्रशासन व पुलिस मुर्दाबाद….। ऐसे नारों के साथ सैकड़ों की संख्या लोग झरिया की सड़कों उतर आए। प्रदेश की सरकार और जिला प्रशासन से न्याय मांग रहे लोगों ने झरिया- सिंदरी रोड जाम कर दिया। आक्रोश और आंसू के बीच रंजीत की शव यात्रा निकली गई। सैकड़ों की संख्या में लोग शव यात्रा में शामिल हुए। लोगों के आक्रोश को देखते हुए झरिया से मोहलबनी घाट तक पुलिस की तैनाती की गई थी।
    पुलिस की सुरक्षा में शव का अंतिम संस्कार किया गया। इधर, पुलिस ने दोपहर 12 बजे बाद एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की। मृतक रंजीत के भाई संजय कुमार सिंह ने मामले की लिखित शिकायत की। संजय ने अपनी शिकायत में गैंगस्टर फहीम खान के भांजे प्रिंस और उसके भाई बंटी, गोपी और गोडविन सहित गैंग्स के दो सदस्य बिट्टू रवानी और राजेश चौहान पर रंगदारी के लिए हत्या करवाने का आरोप लगाया। पुलिस ने घटना में घायल चालक मुन्ना खान का भी बयान दर्ज किया है। केंदुआडीह थाने में देर रात मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस इस मामले में 11 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की है।

    पुलिस पर बरसी महिलाएं, बोली : जाओ हत्यारे को गिरफ्तार करो : दिन के 12:30 बजे लोगों ने झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग को बनियाहीर के समीप जाम कर दिया। इसी दौरान झरिया इंस्पेक्टर यूएन राय दल बल के साथ पहुंचे। उन्होंने जाम हटाने का प्रयास किया। इससे महिलाएं बरस पड़ी। महिलाओं ने पुलिस से कहा- हम हट जाएंगे, पहले यह बताएं कि हत्यारों को अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं किए? महिलाओं ने कहा पहले जाओ हत्यारों को गिरफ्तार करो, फिर अाना। महिलाओं का आक्रोश देख पुलिस पीछे हट गई। शाम 5:15 बजे पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी जाम स्थल पहुंचे, जिसके बाद जाम समाप्त हो गया।

    एसएसपी ने एसआईटी गठित की : बुधवार देर शाम एसएसपी मनोज रतन चोथे न ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर, लॉ एंड आर्डर डीएसपी मुकेश कुमार, गोंदूडीह ओपी प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। एसएसपी ने मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोदी को झप्पी से कुछ कांग्रेसी नहीं थे खुश: राहुल
    Next Article केरल के लिए आगे आया अंबानी परिवार, दी ज्यादा मदद
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version