मरकच्चो। प्रखंड के दक्षिणी पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के समीप बने विवाह भवन में सोमवार को राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी उपस्थित थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राजद सभी जाति धर्म एवं समुदाय की पार्टी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा केंद्र एवं राज्य सरकार की गलत नीतियों की वजह से आम जनता त्रस्त है। पेट्रोल डीजल के दाम रोज बढ़ रहे हैं। सरकार का महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है। इस सरकार ने गरीबों के लिए कोई काम नहीं किया। ये सिर्फ अमीरों को फायदा पंहुचाने वाली सरकार है। भाजपा ने सिर्फ समाज को बांटने का काम किया है। अब जनता को इस जूमले की सरकार के छलावे में नहीं आना है। भाजपा अंग्रेजों की फूट डालो राज करो की नीति पर चल रही है। अपनी मांग के लिए आंदोलन करने वालों पर लाठियां बरसायी जाती है। उन्होंने कार्यकर्ताआें को कहा कि वे गांव गांव जायें तथा लोगों को सरकार की विफलताओं के बारे में बतायें। वहीं जिलाध्यक्ष गुलाम जिलानी ने कहा कि अकलियतों, दलितों, गरीबों पर हो रहे शोषण के खिलाफ लालू प्रसाद यादव ने राजद पार्टी बनायी थी, ताकि सभी को एक सा सम्मान मिले। भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा फर्क है। जनता इनकी नीतियों से त्रस्त है। कार्यक्रम को तौकिर अहमद, मंजूर आलम, मो. गुलाम, बबलू यादव, रियाज अंसारी, मो. कासिम, सेराज मियां, मो़ अरमान, मो़ रोजन, मो़ चांद, मो. गुलाम आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो़ खलील एवं संचालन सर्फुद्दिन अंसारी ने किया। मौके पर युवा प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य राजकुमार यादव, कैलाश यादव, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रविशंकर सिंह रिंकू, प्रखंड अध्यक्ष मंजूर आलम, तौकिर अहमद, विजय सिंह, संजू शर्मा, उदय सिंह, विमल मोदी, विजय यादव, गुलाम रसूल, मो़ उद्दीन, मो. जैनुल, मो़ सराज, मो़ अमानत, सहदेव यादव, मो़ इसराइल, बबलू यादव, शशि पांडेय, दिलीप यादव, साजिद आलम, मो. जावेद, मैमूना खातून, सोगरा खातून, विजय दास, मो़ शमीम, जमीर अंसारी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

