रांची. राजधानी रांची में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी धूमधाम से की जा रही है। मोरहाबादी मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन होगा, जहां मुख्यमंत्री झंडोतोलन करेंगे। इस मौके पर पूरा शहर साफ सुथरा दिखे। इसलिए रांची नगर निगम की ओर से पूरे शहरी क्षेत्र में मांस, मछली ,मुर्गा की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। 15 अगस्त को शहर के किसी भी क्षेत्र में मांस, मछली की खरीद बिक्री हुई तो ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई होगी। दुकान को सील तक किया जा सकता है। उप नगर आयुक्त संजय कुमार ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। साथ ही इंफोर्समेंट अफसरों को शहर में घूम-घूमकर हालात का जायजा लेने का भी निर्देश दिया गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version