नगर उंटारी। स्थानीय विधायक भानू प्रताप शाही ने शुक्रवार को धमनी पुल के निकट समाज कल्याण विभाग से निर्मित वृद्धाश्रम का उद्घाटन फीता काटकर एवं शिलापट् का अनावरण कर किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि पलामू प्रमंडल का इकलौता वृद्धाश्रम जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि समाज में वैसे लोग जिनका करने वाला कोई नहीं है और वे लाचार हैं, वैसे लोग वृद्धाश्रम में रहकर अपना सुखमय जीवन व्यतीत कर सकते हैं। उन्हें सभी तरह की सुविधा दी जायेगी। उन्होंने कहा कि विकास के लिए ब्रॉड सोच होना जरूरी है। किंतु यहां नाकारात्म राजनीति के तहत विकास कार्यों को रोक दिया जाता है। विधायक ने कहा कि उनका सपना है भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र हर क्षेत्र में आगे हो। अपने काम के लिए लोगों को बाहर न जाना पड़े। 17 करोड़ 50 लाख की लागत से एक माह के भीतर पुन: जेल का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जायेगा।

भानु ने लोगों से विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की : उन्होंने लोगों से विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की। विधायक ने वृद्धाश्रम में रहने वाले जमुई के मलुकन राम एवं चंद्रावती देवी को उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने वृद्धाश्रम के संचालक को बेहतर ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया। एसडीओ कमलेश्वर नारायण ने उपस्थित लोगों से वैसे बुजुर्ग लोग जिनका देखभाल करने वाला कोई नहीं है, उन्हें वृद्धाश्रम में भेजने की अपील की। कार्यक्रम में जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी रामाश्रय राम, बीडीओ मुरली यादव, नपं उपाध्यक्ष लता देवी, नसंमो के भगत दयानंद यादव, सेवानिवृत हेडमास्टर रामानंद पांडेय एवं वृद्धाश्रम के संचालक मनीष सिन्हा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में सीओ अरूणिमा एक्का, पुलिस इंस्पेक्टर सत्येन्द्र नारायण सिंह, मुखिया संगीता श्रीवास्तव, विजय सिंह, रामाप्रताप देव, मुश्ताक अहमद शेख, नसंमो के राकेश चौबे, विभूतिभूषण चौबे, अशोक सेठ, विक्की देवी मौजूद थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version