Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पलामू: भाजपा नेता और उनकी बेटी की हत्यारा गिरफ्तार
    Breaking News

    पलामू: भाजपा नेता और उनकी बेटी की हत्यारा गिरफ्तार

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 31, 2018Updated:August 31, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू. चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर-गुरहा रोड पर स्थित सीमेंट गोदाम के पास रहने वाले भाजपा नेता सुरेंद्र गुप्ता और उनकी 20 साल की बेटी शिल्पी की हत्या का खुलासा पुलिस ने शुक्रवार को कर दिया। प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने बताया कि मृतका शिल्पी के प्रेमी ने साथियों के साथ मिलकर डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने गढ़वा से मृतका के प्रेमी राहुल पासवान के साथ राजेश और ललित को गिरफ्तार किया है।

    प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर की थी सुरेंद्र की हत्या : पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पहले सुरेंद्र गुप्ता की हत्या की। इसके बाद जब शिल्पी ने पिता के हत्या का विरोध किया तो उन्होंने उसे भी मार डाला। हत्या में प्रयुक्त एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा गोली बरामद किया गया है। पूछताछ में राहुल ने बताया कि उसके और शिल्पी के बीच प्रेम प्रसंग 2013 से चल रहा था। राहुल के अनुसार, उसने गुप्त रूप से गढ़वा जिला स्थित राजा पहाड़ी मंदिर में शादी भी की थी, जिससे गुप्ता परिवार नाराज था। सुरेंद्र गुप्ता का ड्राइवर लल्लू पासवान मुख्य आरोपी राहुल का दोस्त है। वह सुरेंद्र गुप्ता की आने जाने की पल-पल की रिपोर्ट देता था और सभी लोकेशन की जानकारी देता रहता था।

    मर्डर के पहले डकैती की घटना को दिया था अंजाम : पुलिस के अनुसार एक माह पूर्व मृतक सुरेंद्र गुप्ता के घर डकैती भी हुई थी, जिसमें सुरेंद्र गुप्ता ने चैनपुर थाना में मामला भी दर्ज कराया था। यह डकैती भी राहुल ने ही अंजाम दिया था। एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि सुरेंद्र गुप्ता द्वारा पुलिस डकैती के दौरान कई बातें छुपाई गई थी। हत्या के बाद पूरे मामले का खुलासा हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। इस घटना में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। पकड़े गए मुख्य आरोपी के अनुसार वह सुरेंद्र गुप्ता से घटना के समय माफी मांगने गया था, लेकिन उसे लगा कि सुरेंद्र गुप्ता हमें ही मार देंगे, तभी उसने पिस्तौल निकालकर उनको गोली मार दी। मार कर निकलने के क्रम में उनकी बेटी शिल्पी से मुलाकात हुई, तो शिल्पी ने कहा कि तुमने हमारे पिता की हत्या की है। आज के बाद तुमसे हमारा किसी प्रकार का रिश्ता नहीं रहेगा। इतना सुनते ही राहुल ने उसे भी कनपटी में सटाकर गोली मार दी, जिससे शिल्पी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। उसके पिता सुरेंद्र गुप्ता की मौत मेदिनीनगर सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई।

    कौन-कौन हुए गिरफ्तार : बुधवार को हुए दोहरे हत्याकांड में मृतक सुरेंद्र गुप्ता के पुत्र अभय गुप्ता ने आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें पांच नामजद तथा तीन अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पांच नामजद लोगों में गढ़वा के राहुल कुमार पासवान, ललित कुमार, राजेश पासवान, अनुज कुमार पासवान, अनुज कुमार की पत्नी सहित तीन अज्ञात लोगों का नाम शामिल है। इसमें से मुख्य आरोपी राहुल कुमार पासवान सहित नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलालू यादव का मेडिकल रिपोर्ट जारी, अभी और तीन दिन रिम्स में रहेंगे
    Next Article रघुवर की सीधी बात: शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का मतदान शुरू

      May 18, 2025

      चार धाम यात्रा पर निकली बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर

      May 18, 2025

      बादल छाने से गर्मी से राहत, बारिश की संभावना

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का मतदान शुरू
      • चार धाम यात्रा पर निकली बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर
      • बादल छाने से गर्मी से राहत, बारिश की संभावना
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version