नई दिल्ली: अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले राजस्थान के रामगढ़ से बीजेपी की विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने इस बार पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जाति पर सवाल उठाते हुए विवादित बयान दिया है।

मीडिया से बातचीत के दौरान ज्ञानदेव आहूजा ने कहा, ‘जवाहर लाल नेहरू पंडित नहीं थे, भला सुअर और गाय मांस खाने वाला पंडित कैसे हो सकता है. गाय से हिंदूओं की आस्था जुड़ी है तो सुअर से मुस्लिम परहेज करते हैं. जवाहर लाल नेहरू गाय और सुअर दोनों के मांस खाते थे। कांग्रेस ने उनके नाम में पंडित जोड़कर ब्राह्मणों को पार्टी से जोड़ा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

इसके साथ ही आहुजा ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि अब उनका दलित कार्ड नहीं चलने वाला है क्योंकि कांग्रेस की पोल खुल चुकी है। दलित भी कांग्रेस का साथ छोड़ चुके हैं। आहुजा ने कहा कि जातिवाद का झंडा कांग्रेस से ज्यादा मायावती, अखिलेश यादव और डीएमके लेकर रही है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version