रांची. राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में सोमवार को जोरदार बारिश हुई। एक-दो जगहों पर भारी बारिश भी हुई। कल भी बरसात के आसार हैं। झारखंड पिछले 24 घंटे से मानसून सक्रिय है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश चतरा के पथलगढ़ा में 80.6 मिलीमीटर दर्ज की गई। रांची में रविवार को दोपहर बाद तेज बारिश हुई थी। देर रात तक आसमान में बादल छाए रहे। वहीं, शनिवार शाम हुई मूसलाधार बारिश के बाद रांची के कई क्षेत्रों में जलजमाव हो गया।

बंगाल के उत्तर में अपर एयर सकुर्लेशन : सोमवार को झारखंड के मध्य रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, दक्षिणी के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां और उत्तर-पश्चिमी में पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, बंगाल के उत्तर में अपर एयर सकुर्लेशन बना हुआ है। इसी वजह से झारखंड के उत्तर हिस्से में बारिश ज्यादा हो रही है। अधिकांश जिलों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की प्रबल संभावना है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version