Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांची : एक दिसंबर से बदल सकती है शराब बेचने की व्यवस्था
    Breaking News

    रांची : एक दिसंबर से बदल सकती है शराब बेचने की व्यवस्था

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 26, 2018Updated:August 26, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची : आगामी एक दिसंबर से राज्य में शराब बेचने की व्यवस्था में परिवर्तन हो सकता है. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उत्पाद विभाग को सरकारी शराब दुकानों की जगह हाइब्रिड सिस्टम से खुदरा शराब बेचने की व्यवस्था लागू करने पर मौखिक सहमति प्रदान कर दी है. हाइब्रिड सिस्टम में शराब की कुल दुकानों की निर्धारित फीसदी का संचालन मॉडल शॉप के रूप में बिवरेज कॉरपोरेशन करेगा. शेष दुकानों का संचालन लाइसेंस के माध्यम से कराया जायेगा. लाइसेंस देने के लिए उत्पाद विभाग फिर से लॉटरी करायेगा. उत्पाद विभाग द्वारा संबंधित प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी के बाद सरकारी शराब की दुकानों पर ताला लग जायेगा.

    बढ़ने की जगह घट रहा है राजस्व : सरकार द्वारा शराब की खुदरा बिक्री स्वयं करने के फैसले के बाद से उत्पाद विभाग को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है. राज्य में शराब की बिक्री में वृद्धि नहीं हो रही है. निर्धारित लक्ष्य से राजस्व वसूली कोसों दूर है. चालू वित्तीय वर्ष में निर्धारित 1500 करोड़ रुपये राजस्व के विरुद्ध एक हजार करोड़ रुपये की भी वसूली नहीं हो सकी है. गत वित्तीय वर्ष की तुलना में भी वसूली का प्रतिशत कम रहा. झारखंड में कॉरपोरेशन के माध्यम से शराब की खुदरा बिक्री छत्तीसगढ़ के मॉडल के आधार पर ही की गयी थी. छत्तीसगढ़ सरकार को शराब से राजस्व का बड़ा हिस्सा मिलता है.
    हालांकि, सूत्र बताते हैं कि छत्तीसगढ़ में भी सरकार द्वारा शराब की खुदरा बिक्री के फैसले के बाद राजस्व में काफी कमी आयी है. छत्तीसगढ़ सरकार को शराब से पहले की तुलना में 35 फीसदी कम राजस्व की प्राप्ति हुई है.शराब की खुदरा बिक्री से हो रहे नुकसान और सामने आ रही परेशानियों से उत्पाद विभाग ने पूर्व में ही मुख्यमंत्री को अवगत कराया था. जिसके बाद मुख्यमंत्री ने अन्य राज्यों के मॉडल के अध्ययन की आवश्यकता बतायी.  उन्होंने उत्पाद विभाग के अधिकारियों को छत्तीसगढ़ जाने और वहां के हालात पर रिपोर्ट बना कर देने का निर्देश दिया है. उसके बाद उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने छत्तीसगढ़, दिल्ली आदि राज्यों का अध्ययन कर हाइब्रिड मॉडल के जरिये शराब बेचने का सुझाव दिया है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड हाईकोर्ट परिसर के लिए सरकार ने दी थी 165 एकड़ जमीन, अब 90 एकड़ वापस चाहती है
    Next Article कोडरमा: यात्रियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर में 25 यात्री जख्मी
    azad sipahi

      Related Posts

      गोली मारकर बाइक की लूट , जांच में जुटी पुलिस

      June 1, 2026

      उधारी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जनरल स्टोर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग

      June 1, 2026

      ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर, वृद्ध की दर्दनाक मौत, पांच घायल

      June 1, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा
      • गोली मारकर बाइक की लूट , जांच में जुटी पुलिस
      • उधारी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जनरल स्टोर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग
      • ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर, वृद्ध की दर्दनाक मौत, पांच घायल
      • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version