Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड हाईकोर्ट परिसर के लिए सरकार ने दी थी 165 एकड़ जमीन, अब 90 एकड़ वापस चाहती है
    Breaking News

    झारखंड हाईकोर्ट परिसर के लिए सरकार ने दी थी 165 एकड़ जमीन, अब 90 एकड़ वापस चाहती है

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 26, 2018Updated:August 26, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची. झारखंड सरकार ने नए हाईकोर्ट परिसर के लिए धुर्वा इलाके में 165 एकड़ जमीन आवंटित की थी। अब सरकार इनमें से 90 एकड़ जमीन वापस लेना चाहती है। सरकार का मानना है कि 75 एकड़ जमीन हाईकोर्ट परिसर के लिए पर्याप्त है। हाल ही में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस से मुलाकात के दौरान यह प्रस्ताव रखा था। इसके बाद सरकार ने समीक्षा शुरू कर दी है।
    तत्कालीन चीफ जस्टिस वीरेंद्र सिंह के कार्यकाल में झारखंड हाईकोर्ट का अलग परिसर बनाने का फैसला लिया गया था। हाईकोर्ट ने इसके लिए 165 एकड़ जमीन का प्रस्ताव रखा, जो आवंटित कर दिया गया। तब एसके चौधरी मुख्य सचिव थे। इन 165 एकड़ में से 69 एकड़ जमीन हाईकोर्ट के प्रशासनिक भवन, कोर्ट रूम, अधिवक्ता रूम और अन्य कार्यालयों के लिए चिह्नित है। इसके अलावा 70 एकड़ जमीन में जजों और अन्य कर्मचारियों का आवासीय परिसर बनना है। वहीं 15 एकड़ जमीन ग्रीन बेल्ट और 11 एकड़ जमीन सड़क के लिए चिह्नित है। प्रशासनिक भवन, कोर्ट रूम और अन्य भवनों का निर्माण 11 एकड़ में ही किया जा रहा है। इनमें भी सिर्फ 8.5 एकड़ जमीन में ही निर्माण चल रहा है।

    जमीन वापस मिले तो बन सकता है विधायक-राज्यकर्मियों का आवास : सरकार का मानना है कि अगर 90 एकड़ जमीन वापस मिल जाए तो वह इसका उपयोग दूसरे निर्माण कार्यों के लिए किया जा सकता है। हालांकि, अभी कोई प्रस्ताव नहीं बना है। एक अधिकारी ने बताया कि उस जमीन पर राज्यकर्मियों के लिए आवासीय परिसर का निर्माण कराया जा सकता है। विधायकों और मंत्रियों के आवासीय परिसर के रूप में भी विकसित हो सकता है।

    महज 39 एकड़ में बन रहा विधानसभा और 60 एकड़ में सचिवालय : झारखंड विधानसभा का नया परिसर मात्र 39 एकड़ जमीन पर बन रहा है। नए सचिवालय के लिए मात्र 60 एकड़ जमीन चिन्हित है। हाईकोर्ट के लिए 165 एकड़ जमीन है। कहा जाता है कि देश के किसी भी हाईकोर्ट का परिसर इतना बड़ा नहीं है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचार बच्चे के पिता की दूसरी शादी करायी
    Next Article रांची : एक दिसंबर से बदल सकती है शराब बेचने की व्यवस्था
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version