रांची. सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित शिव मंदिर के पास शुक्रवार को चार बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे राजेंद्र मेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज (रिम्स) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला मान रही है।
टाटा मोटर्स में करता था जॉब : युवक की पहचान पलामू के डाल्टनगंज पाटन थाना क्षेत्र निवासी राकेश कुमार के रूप में की गई। वो रांची में रहकर टाटा मोटर्स में जॉब करता था। सुबह दो बाइक पर चार लोग आए और नजदीक से उसे दो गोलियां मारकर भाग निकले। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने फौरन उसे रिम्स पहुंचाया पर उसकी मौत हो चुकी थी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version