Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»विकास का विरोध करने वालों के आतंकियों से रिश्ते, वे भलाई के काम में भी डर फैलाते हैं : मोदी
    Breaking News

    विकास का विरोध करने वालों के आतंकियों से रिश्ते, वे भलाई के काम में भी डर फैलाते हैं : मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 14, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • रजनीकांत की पार्टी से गठबंधन की संभावना को मोदी ने काल्पनिक बताया

    चेन्नई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जो लोग राज्यों में विकास से जुड़ी परियोजनाओं का विरोध करते हैं, उनके आतंकी संगठनों से रिश्तों के सबूत हैं। मोदी ने यह बात एक तमिल अखबार डेली थांती को दिए इंटरव्यू में कही। दरअसल, कुछ दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन ने कहा था कि तमिलनाडु में कुछ आतंकी संगठन काम कर रहे हैं और उनकी गतिविधियां चिंता पैदा करने वाली हैं। मोदी ने कहा कि उनसे पहले प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह भी कहते थे कि कुछ विदेशी एनजीओ कुडनकुलम परमाणु बिजली परियोजना के खिलाफ लोगों को भड़का रहे हैं। ये संगठन लोगों की भलाई के लिए शुरू की गई परियोजनाओं के बारे में भी डर फैलाते हैं।

    अपनी सरकारों का आकलन खुद कर सकती है राज्य की जनता : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के तमिलनाडु को सबसे भ्रष्ट राज्य बताने पर मोदी ने कहा, ‘”यह राज्य के लोगों का अधिकार है कि वे खुद अपनी सरकारों का आकलन करें। मेरी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ है और भ्रष्टाचार जहां भी है, हम उसके खिलाफ लड़ते रहेंगे। आजादी के बाद से भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी सरकार जैसी लड़ाई किसी ने नहीं छेड़ी।’’

    रजनीकांत पर सवाल टाला : सुपरस्टार रजनीकांत के पार्टी बनाने के बाद उनके साथ जुड़ने के सवाल पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सवाल अभी काल्पनिक है, इसलिए इसका जवाब नहीं दिया जा सकता। हालांकि, तमिलनाडु में पार्टी की उपलब्धि पर मोदी ने कहा कि भाजपा ने बिना अन्नाद्रमुक और द्रमुक के समर्थन के तमिलनाडु में एक लोकसभा सीट (कन्याकुमारी) जीती थी और यह कोई सामान्य बात नहीं है। तमिलनाडु में हमारा समर्थन लगातार बढ़ रहा है। राज्य में लंबे समय तक चुनाव में लोगों के पास सीमित विकल्प थे, लेकिन अब युवा एक नया विकल्प ढूंढ रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्कूलों की मर्जर पर कोर्ट ने कहा यह सरकार का निर्णय है, हस्तक्षेप की जरूरत नहीं
    Next Article बच्चों की बिक्री की छानबीन के लिए फिर निर्मल हृदय पहुंची सीआइडी
    azad sipahi

      Related Posts

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version