Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बच्चों की बिक्री की छानबीन के लिए फिर निर्मल हृदय पहुंची सीआइडी
    Top Story

    बच्चों की बिक्री की छानबीन के लिए फिर निर्मल हृदय पहुंची सीआइडी

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 14, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मिशनरीज आॅफ चैरिटी से जुड़ी संस्था निर्मल हृदय में मंगलवार को फिर सीआइडी पहुंची। सीआइडी डीएसपी रवींद्र कुमार राय और केस के आइओ इंस्पेक्टर उमेश ठाकुर ने पूर्व में बेचे गये चार बच्चों के संबंध में नये सवाल किये। साथ ही, जिला प्रशासन की जांच में स्पष्ट हुए गुम 58 बच्चों के बारे में भी छानबीन की। जिला प्रशासन द्वारा निर्मल हृदय से जब्त किये गये रजिस्टर के अनुसार मार्च 2016 से 29 जून 2018 तक 110 बच्चों में से 52 बच्चों को ही सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया गया था। शेष 58 बच्चों की कोई जानकारी नहीं दी गयी थी। सीआइडी ने इन बच्चों को लेकर संचालक से सवाल किये। …और किनकी मिलीभगत है, जानने की कोशिश : सीआइडी ने उन गायब बच्चों को ट्रेस करने के लिए आवश्यक जानकारी हासिल करने की कोशिश की। वहीं टीम ने यह भी जानना चाहा कि इस केस में जेल भेजी गयी सिस्टर कोनसिलिया और अनिमा इंदवार के अलावा किनकी मिलीभगत रही। अनिमा ने पुलिस रिमांड में शीलवंती तिग्गा के अलावा सदर अस्पताल की दो कर्मचारी गायत्री और रेणु पांडेय का नाम लिया था। कहा कि बच्चों की बिक्री में इनकी भूमिका रही है। पैसों का बंटवारा इनके बीच भी हुआ था। ऐसे में सीआइडी ने इन्हें भी आरोपी बनाने के लिए आवश्यक जानकारी जुटायी। इन तीनों के ठिकानों के बारे में भी जानकारी ली गयी। वहीं डीएसपी राय ने दर्ज केस में निर्मल हृदय में ही सुपरविजन किया।दर्जन भर संस्थाओं ने दिया विदेशी फंड का विवरण, स्क्रूटनी शुरू : मिशनरीज से जुड़ी दर्जन भर संस्थाओं ने मंगलवार को भी विदेशी धन से जुड़ा विवरण सीआइडी को सौंपा। सोमवार को भी 12 संस्थाओं का विवरण सीआइडी को प्राप्त हुआ था। दो दर्जन संस्थाओं के विवरण प्राप्त होने के बाद एडीजी के निर्देश पर विभिन्न टीमों ने कागजात की स्क्रूटनी शुरू कर दी है। संस्थाओं ने सीआइडी को जो विवरण सौंपे हैं, उनमें गृह मंत्रालय से पंजीकृत एफसीआरए पेपर, एफसीआरए बैंक खाते एवं एफसीआरए सब एकाउंट के पांच साल के स्टेटमेंट, एफसीआरए फंड का एमओयू पेपर, डोनेशन रिसिप्ट, वार्षिक रिपोर्ट, एफसीआरए आॅडिट रिपोर्ट, विदेशी फंडिंग आदि शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविकास का विरोध करने वालों के आतंकियों से रिश्ते, वे भलाई के काम में भी डर फैलाते हैं : मोदी
    Next Article झारखंड को डबल इंजन का फायदा : मुख्यमंत्री रघुवर दास
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मुठभेड़, पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया, एसएलआर राइफल बरामद

      August 13, 2025

      दुर्गा पूजा के लिए भूमिपूजन 16 अगस्त को

      August 13, 2025

      झारखंड के धनबाद में सबसे अधिक 102 मिमी बारिश रिकॉर्ड

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना
      • आईएमए बरेली में चुनावी सरगर्मियां तेज, 21 सितंबर को होगा मतदान
      • ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कवि सम्मेलन 15 अगस्त को
      • तृणमूल नेता विभाष का नया कारनामा: फर्जी थाना ही नहीं, चला रहा था ‘फर्जी अदालत’ भी
      • जलपाईगुड़ी में भारी बारिश से मिट्टी की दीवार ढही, भाई–बहन की मलबे में दबकर मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version